फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dharmdutt pitched cry on Ayurvedic hospital evacuation

धर्मदत्त आयुर्वेदिक अस्पताल खाली कराने पर मचा घमासान

Fri, 30 Dec 2016 01:15 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 30 Dec 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
जमीन से कब्जा छुड़ाने में भी नगर निगम प्रशासन अपनी मनमानी करने से नहीं चूका। बृहस्पतिवार को धर्मदत्त सिटी अस्पताल का कब्जा छुड़ाने गए मेयर और नगर आयुक्त ने राजकीय आयुर्वेद अस्पताल को पहले खाली करा दिया। स्टोर का ताला तोड़कर सामान बाहर कर दिया और अपना ताला डलवा दिया। कार्रवाई इतनी तेज हुई कि अस्पताल के नाम को हटाकर वहां नगर निगम जोनल कार्यालय का नाम भी पेंट कर दिया गया। बिना नोटिस के हुई इस बड़ी कार्रवाई से नाराज इस सरकारी चिकित्सालय के डाक्टरों ने लखनऊ में उच्च अधिकारियों और शाम को डीएम से मिलकर घटना की पूरी जानकारी दी। शाम प्रेमनगर थाने में निगम प्रशासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पहुंच गए। हालांकि बाद में डीएम के हस्तक्षेप पर डॉक्टर वापस लौट गए। 
विज्ञापन

धर्मदत्त ट्रस्ट को यह जमीन नगर निगम ने दी थी। बाद में ट्रस्ट ने यह जमीन शासन को दान में दी दी जहां धर्मदत्त राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल भी है। जमीन का मुकदमा नगर निगम के पक्ष में हुआ है  जिसे खाली कराने नगर निगम की टीम गुरुवार को करीब 12 बजे पहुंची। अस्पताल की दवाएं, कुर्सी, मेज, दस्तावेज सब बाहर निकालकर बाहर कर दिए। जबकि दूसरी तरफ अधीक्षण अभियंता कार्यालय लघु सिंचाई, बाल विकास परियोजना अधिकारी, उपनिदेशक उप्र राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्थान को खाली कराने के लिए 15 दिन की मोहलत देकर चले आए। इससे बड़ी दरियादिली धर्मदत्त सिटी अस्पताल पर दिखाई। यहां डॉक्टरों को एक माह का मौका खाली करने को दे दिया। राजकीय अस्पताल को नोटिस भी नहीं दिया गया था। 
विज्ञापन

- ताला तोड़ने की रिकार्डिंग की तो मिली धमकी 
नगर निगम की टीम आयुर्वेद अस्पताल के स्टोर का ताला तोड़ रही थी। वहां मौजूद डॉ. संजीव वीडियो रिकार्डिंग करने लगे। इस पर नगर आयुक्त ने वीडियो डिलीट करा दी और कोर्ट में ले जाने की धमकी दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

- शुक्रवार को डीएम और नगर आयुक्त अस्पताल खोलेंगे 
देर शाम डॉ. रश्मि बाला, संजीव मिश्रा, अभिषेक और होम्योपैथिक चिकित्सक डा. पुनीत सरपाल प्रेमनगर थाने में निगम प्रशासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे थे। लेकिन देर शाम डीएम की ओर से अस्पताल के दोबारा गठन की बात डॉक्टराें को बताई गई। इस पर डॉक्टर वापस चले आए। डॉ. रश्मि बाला ने बताया कि डीएम और नगर आयुक्त शुक्रवार को अस्पताल में आएंगे। 
- यह है मसला
नगर निगम की ओर से वर्ष 1949 व 1952 में अपने भूखंड संख्या 82- 85 और 86- 89 के खाली क्षेत्र पर अस्पताल संचालन के लिए धर्मदत्त सिटी अस्पताल ट्रस्ट को लीज पर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक धर्मदत्त ट्रस्ट की ओर से शासन को 60 साल पहले जमीन का कुछ हिस्सा दान में दे दिया गया। इस पर राजकीय आयुर्वेद अस्पताल बना। इस पर कोर्ट द्वारा अधिकार का फैसला निगम के पक्ष में आने के बाद निगम सख्त हुआ। गुरुवार को वे धर्मदत्त सिटी अस्पताल की जमीन खाली कराने पहुंचे थे। आयुर्वेद की जमीन भी निगम के दायरे में आई, इसलिए वे इसे भी खाली कराने पहुंच गए। 

- वर्जन-- 

मैने नगर आयुक्त से बात कर ली है। कल राजकीय आयुर्वेद अस्पताल पुन: स्थापित होगा एवं लीज के कानूनी पहलुआें पर कार्य किया जाएगा ताकि अस्पताल चलता रहे। 

पंकज यादव, डीएम 

जमीन धर्मदत्त सिटी अस्पताल को लीज पर दी थी, उन्हाेंने जमीन डोनेशन में शासन को दे दी। इस नाते नोटिस धर्मदत्त सिटी को भेजा गया था। उन्होंने एक माह की मोहलत मांगी तो हमने दे दी, आयुर्वेद अस्पताल के स्टॉफ ने सामान रखने की मोहलत मांगी तो तीन दिन दिया गया। 
डॉ. आईएस तोमर, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed