{"_id":"09192d900096b6aad077cfd773f9f863","slug":"dhamki-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ले मेरा नंबर, बात नहीं की तो तेजाब डाल दूंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ले मेरा नंबर, बात नहीं की तो तेजाब डाल दूंगा
बरेली
Updated Thu, 05 Feb 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसे जबरन फोन नंबर देकर बात न करने पर बार-बार चेहरे पर तेजाब डाल देने की भी धमकी देता था। एसएसपी के आदेश पर थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
चकमहमूद में रहने वाली एक युवती महिला डिग्री कॉलेज भूड़ में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा का कहना है कि उसके कॉलेज आते-जाते समय लोधी टोला में सट्टे का कारोबार करने वाले शब्बू का बेटा साबिर काफी समय से उसका पीछा करता था। उसने उसे जबरन अपना मोबाइल नंबर देकर धमकी दी कि वह उससे बात करे वरना चेहरे पर तेजाब डालकर उसकी शक्ल बिगाड़ देगा। छात्रा ने बताया कि वह बुरी तरह आतंकित थी। 19 जनवरी को साबिर ने उसे रास्ते में घेरकर तमंचा दिखाया और निकाह के कागज पर साइन करा लिए। फिर उसे धमकी दी कि उसे उसके साथ बीवी की तरह बर्ताव करना होगा वर्ना वह उसे जान से मार डालेगा। छात्रा ने बताया कि साबिर का पिता इलाके का बड़ा सटोरिया है। वह उसके घर पर टोना टोटका भी कराता है। बुधवार को छात्रा अपने पिता के साथ एसएसपी से मिली। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
00
...वर्ना मैं खुदकुशी कर लेती
छात्रा ने बताया कि साबिर उसे बेहद तंग करता है और तरह-तरह की धमकियां देता है। वह बदनामी के डर के मारे किसी को कुछ नहीं बता पा रही थी। पिछले दिनों उसने खुदकुशी करने का चुपचाप इरादा कर लिया था। लेकिन इसी बीच उसे गुमसुम देखकर उसके पिता ने उसे सांत्वना देकर पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद उसके पिता उसे एसएसपी के पास लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
00
छात्रा को तेजाब डालने की धमकी देने का मामला गंभीर है। एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसका पिता सट्टा कराता है, इसकी भी जांच कराई जा रही है। -मुहम्मद कासिम, इंस्पेक्टर बारादरी