फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Delhi is the city 's development in gang Tppebaji

दिल्ली का विकास गैंग कर रहा है शहर में टप्पेबाजी

Tue, 20 Sep 2016 01:33 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 20 Sep 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा(शाहजहांपुर) के सराफ रवि वर्मा की कार से टप्पेबाजों ने दस लाख रुपये के जेवर से भरा बैग उड़ा लिया। पुलिस को विकास नाम का एक टप्पेबाज हाथ लग गया है। जबकि उसके साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में लगी है। बताया जा रहा है कि विकास का ही गैंग शहर में टप्पेबाजी कर रहा है। मंगलवार को टप्पेबाजों के गैंग का खुलासा हो सकता है। 
विज्ञापन

सराफ बेटी की शादी के लिए आलमीरी गंज से जेवर बदलने के लिए आए थे। यहां सौदा न पटने की वजह से वह घर लौट रहे थे। इस दौरान सेटेलाइट बस अड्डे के पास किसी उनकी कार में अचानक पंचर हो गया। रवि वर्मा के मुताबिक वह पंचर टप्पेबाजों ने ही किसी तरह कि या। वह जैसे ही कार से नीचे उतरकर टायर देखने गए टप्पेबाज बैग लेकर फरार हो गए। बैग करीब दस लाख रुपये का जेवर था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पर सिपाही ने एक विकास नाम के टप्पेबाज को पकड़ लिया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। विकास ने अपने कुछ साथियों के नाम भी बताए हैं। टप्पेबाज के हाथ लगने पर इस घटना के अलावा और भी कई मामलों को खुलासा होने की उम्मीद है। चौकी इंचार्ज जगतपुर उरेंद्र सिंह ने बताया कि सराफ की तहरीर पर मुकदमा लिखाकर टप्पेबाजों के बारे में पता कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed