{"_id":"5aaa8cd84f1c1bc1758b5a11","slug":"deadbody-found-in-rag","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले से मिली बोरे में बंद सड़ी-गली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले से मिली बोरे में बंद सड़ी-गली लाश
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 15 Mar 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
deadbody
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारमान नगला में नाले से एक बोरे में सड़ी-गली लाश मिली है। इज्जतनगर थाना पुलिस को कूड़ा बीनने वाले बच्चों ने बोरे में लाश होने की सूचना दी थी। बच्चों से पूछताछ में पता चला है कि नाले में पड़े इस बोरे को सात-आठ दिन पहले कूड़ा बीनने वाले लड़कों ने ही नाले से निकालकर डलावघर के पास रख दिया था। बोरे का मुंह प्लास्टिक की रस्सी से बंधा था। बृहस्पतिवार को कूड़ा बीनने वाले दो लड़कों ने बोरे का मुंह खोला तो उसके अंदर सड़ी-गली लाश देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिहारमान नगला में रहने वाले वकील मो. आरिफ कुरैशी की तरफ से इज्जतनगर थाने में पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक, लाश 20-25 दिन पुरानी लग रही है। जूट के बोरे में लाश होने की वजह से किसी का उसकी तरफ ध्यान नहीं गया। बोरे पर काफी कीचड़ लगा हुआ था। बृहस्पतिवार को कूड़ा बीनने वाले दूसरे लड़कों ने दुर्गंध के चलते बोरा खोला तो लाश बरामद हुई। पोस्टमार्टम के दौरान हड्डियों के नमूने सुरक्षित रखे गए हैं। पुलिस ने डीएनए टेस्ट कराने के लिए लिखा है।
जनपद के थानों को भेजी लाश की जानकारी
पुलिस ने सड़ चुकी लाश बरामद होने के बाद 29 थानों से संपर्क किया है। सभी थानों में दर्ज गुमशुदगियों की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। साथ ही सड़ी हुई लाश बरामद होने की जानकारी भी भेजी गई है। इज्जतनगर थाने के प्रभारी कमरुल हसन ने बताया कि लाश की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
जनपद के थानों को भेजी लाश की जानकारी
पुलिस ने सड़ चुकी लाश बरामद होने के बाद 29 थानों से संपर्क किया है। सभी थानों में दर्ज गुमशुदगियों की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। साथ ही सड़ी हुई लाश बरामद होने की जानकारी भी भेजी गई है। इज्जतनगर थाने के प्रभारी कमरुल हसन ने बताया कि लाश की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन