{"_id":"10cc8507b0d2507ecebbbb6d8a9b40ed","slug":"crime-hindi-news-816","type":"story","status":"publish","title_hn":"49 लाख डकारने वाले ठेकेदारों की होगी कुर्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
49 लाख डकारने वाले ठेकेदारों की होगी कुर्की
बरेली
Updated Sat, 27 Jun 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहबाजारी से वसूली करने वाले ठेकेदार नगर निगम का 49 लाख रुपये दबाए बैठे हैं। तत्कालीन अफसरों की मिलीभगत से 10 साल तक इनकी राजस्व बकाया की फाइल भी दबी रही। ऑडिट में आपत्ति के बाद ये मामला राज्य की लोक लेखा समिति में पहुंचा तो नगर निगम को दो महीने के अंदर ठेकेदारों से सख्ती के साथ रिकवरी के आदेश जारी किए गए। अब नगर निगम ऐसे ठेकेदारों की चल अचल संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
वर्ष 2003 से 07 तक शहर के 26 बाजारों से राजस्व वसूली का ठेका 15 ठेकेदारों को दिया गया था। ये ठेकेदार बाजारों में दुकान लगाने वाले दुकानदारों से तो वसूली करते रहे लेकिन नगर निगम के तत्कालीन अफसरों और कर्मचारियों का संरक्षण पाकर सरकारी खजाने में जमा नहीं किया। ऑडिट में आपत्ति आने के बाद भी बकाया वसूली की फाइल बाबू दबाए रहे। पिछले दिनों ये मामला राज्य की लोक लेखा समिति में उठने के बाद शासन ने नगर आयुक्त को 49 लाख की बकाया वसूली दो महीने के अंदर करने के सख्त निर्देश जारी किए। अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार सिंह ने बताया कि 15 से ज्यादा ठेकेदार पुराना राजस्व जमा नहीं कर रहे हैं, उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। इसके लिए ठेकेदारों की चल अचल संपत्ति की सूची बनायी जा रही है।
विज्ञापन
ठेकेदार अब भी कर रहे वसूली
तहबाजारी बंद होने पर भी नगर निगम कर्मचारियों की मिलीभगत से ये ठेकेदार बाजारों में लगने वाली दुकानों से अवैध वसूली कर रहे हैं। इसमें नगर निगम की जगह तो घिर रही है लेकिन राजस्व कोई नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
किस बाजार में कितना बकाया
बाजार का नाम बकाया धनराशि
सैलानी से मीरा की पैठ 32800
मोती पार्क स्टैंड 378382
आजाद इंटर कालेज 76000
कुतबुखाना सब्जी मंडी 431500
गुलाबराय कालेज 203750
शहामतगंज सब्जी मंडी 764215
छोटी बाजार सीबीगंज 95000
कांकर टोला 54000
नवादा जोगियान 28000
आईवीआरआई मार्केट 430990
एलन क्लब सब्जी मंडी 569500
सिटी सब्जी मंडी 79530
स्टैंड गांधी उद्यान 71750
किला क्रासिंग बाकरगंज 127850
नावेल्टी से कुतुबखाना 84000
हनुमान मंदिर से चौकी
चौराहा 109650
इज्जतनगर 51250
शाहदाना से ईंट पजाया 531008
ठेका खाद कूड़ा 65000
ठेका हड्डी मुर्दा 68500