फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

विदेश भेजने के नाम पर ढाई लाख हड़प लिए

Thu, 25 Jun 2015 01:53 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 25 Jun 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन

 विदेश भेजने के नाम पर प्रेमनगर के एक युवक से ढाई लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने आईजी से मुलाकात करके कहा  कि उसने पत्नी के जेवर बेचकर यह रकम दी थी। लेकिन आरोपियों ने उसे विदेश नहीं भिजवाया। रकम वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आईजी ने पीड़ित का दर्द सुनकर प्रेमनगर के प्रभारी निरीक्षक को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

थाना प्रेमनगर के मोला नगर निवासी जावेद अहमद ने आईजी से कहा  कि उनकी दुकान में न्यू आजाद पुरम अशरफ खां छावनी का मुजाहिद पांच साल से किराएदार है। पिछले साल उसने सतेंद्र सिंह और उसके बेटे गौरव सिंह से मुलाकात कराई। दोनों ही गुलाब बाड़ी, थाना कटघर, मुरादाबाद के रहने वाले हैं। मुजाहिद ने बताया था कि सतेंद्र कुमार और उसके बेटे की विदेश मंत्रालय में मजबूत पकड़ है। वह कई बार विदेश जा चुके हैं। तुम्हें भी यह विदेश भिजवा देंगे। दोनों ने उसे एक्सपोर्ट कंपनी दुबई में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। विश्वास करके उसने 25 दिसंबर 2014 को पत्नी के जेवर बेचकर ढाई लाख रुपये दे दिए। इसके बाद से सतेंद्र और उसके बेटे ने बरेली आना ही बंद कर दिया। अप्रैल 2015 में वह सतेंद्र के घर पहुंचा तो टालमटोली करते रहे। रुपये देने की जिद करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। 23 जून को उसने तीनों से अपने रुपये मांगे को वह गाली-गलौंज करने लगे। उन्होंने मारपीट करके  भगा दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की मांग की। आईजी ने प्रभारी निरीक्षक प्रेेमनगर को मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई  के आदेश दिए हैैं।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed