फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर को पीटा, हंगामा

Fri, 19 Jun 2015 01:44 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 19 Jun 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन

 सीओ की गाड़ी जाम में क्या फंसी उत्तराखंड रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर की जान पर बन आई। सीओ के ड्राइवर और गनर ने वर्दी की हनक दिखाकर दोनों की बीच सड़क पिटाई कर दी। इसके विरोध में ड्राइवर ने बस सड़क के बीचोंबीच तिरछी खड़ी कर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। दोनों पुलिस वालों के खिलाफ एनसीआर दर्ज करने पर ही जाम खुल सका। ड्राइवर और कंडक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार सुबह पौने ग्यारह बजे की है। सीओ नरेश कुमार की गाड़ी नगर के बाईपास चौराहे पर जाम में फंस गई। गाड़ी के आगे उत्तराखंड परिवहन निगम के टनकपुर डिपो की बस खड़ी थी। सवारियां चढ़ और उतर रही थीं। सीओ के ड्राइवर मुकेश कुमार और गनर सुमित कुमार ने रोडवेज ड्राइवर से बस साइड में खड़ी करने को कहा तो नोकझोंक हो गई। दोनों पुलिस वालों ने वर्दी का रौब दिखाकर बस ड्राइवर नत्थू लाल को डंडे और बेल्ट से पीट दिया। बचाने आए कंडक्टर इमरान की भी पिटाई कर दी। इससे बस में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। गुस्साए ड्राइवर ने बस को तिरछा खड़ा कर दिया। देखते ही देखते दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और रोडवेज कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया मगर वे दोनों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। वहां जमा लोगों ने भी उनकी मांग का समर्थन किया। सीओ नरेश कुमार के पहुंचने पर दोनों को अस्पताल भेजा गया। करीब एक घंटे तक जाम खुल सका। बाद में कंडक्टर इमरान की ओर से दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी गई जिसे एनसीआर में दर्ज किया गया। उत्तराखंड परिवहन निगम के टनकपुर इंचार्ज बीएल जोशी भी मौके पर पहुंच गए।  
विज्ञापन


कोट
बस को बीच सड़क पर खड़ा कर सवारियां उतारी और बिठाई जा रही थी। मेरी गाड़ी के ड्राइवर और गनर से बस ड्राइवर की नोकझोंक हुई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसकी निष्पक्ष जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरेश कुमार सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed