फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

मंदिर के सामने तहेरी बनाने पर हंगामा

Thu, 18 Jun 2015 01:48 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 18 Jun 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन

 चकमहमूद में मंदिर के सामने स्थित मकान के दरवाजे के पास तहेरी बनाने पर बुधवार को दो पक्षों में तनाव हो गया। दोनों पक्षों के लोगों के जमा होने पर हंगामा होने लगा। एक पक्ष की महिलाएं  थाने पहुंच गईं। पुलिस ने बर्तन घर के अंदर रखवाए तभी मामला शांत हो पाया।

विज्ञापन

बारादरी इलाके के चकमहमूद निवासी डॉ. कफील के मकान और सामने स्थित शिव मंदिर के बीच से सड़क गुजर रही है। ईंट पजाया चौराहे पर स्थित दरगाह में चल रहे उर्स में बांटने के लिए डॉ. कफील बुधवार दोपहर 12 बजे अपने दरवाजे पर आलू मिक्स पीले चावल (तहेरी) बनवा रहे थे। आसपास के दूसरे समुदाय की महिलाओं ने मंदिर के सामने सड़क किनारे इस प्रकार के भोजन बनाने पर ऐतराज किया और चावल में मीट डालने का आरोप लगाया। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ महिलाएं शिकायत लेकर थाने पहुंच गईं। मौके पर पुलिस पहुंची ने बर्तन चेक किए तो तहेरी बनती पाई गई। पुलिस ने चावल का बर्तन डॉ. कफील के घर के अंदर रखवा दिया और चूल्हे की आग बुझवा दी। इस पर लोग शांत हो गए।
विज्ञापन


मुझे धमकी दी गई
चकमहमूद की रानी ने बताया कि चावल में मीट डालने की तैयारी की जा रही थी मगर उनके विरोध के कारण ऐसा नहीं हो सका। रानी का यह भी आरोप है कि चावल पकाने वालों ने उसे धमकी दी थी इसके बाद वह मोहल्ले की महिलाओं के साथ थाने पहुंची और पुलिस को लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोग सांप्रदायिक का रूप देना चाहते हैं
डॉ. कफील का कहना है कि वह कई साल से रमजान से दो दिन पहले अपने दरवाजे पर आलू डालकर चावल पकाते हैं। ये चावल ईंट पजाया चौराहे पर स्थित दरगाह पर ले जाकर बांटते हैं। अभी तक किसी ने विरोध नहीं किया था और अब कुछ लोग खुराफात कर रहे हैं और उन्हीं ने बिना वजह मामले को तूल देना चाहा। उनके मोहल्ले में सभी लोग प्रेमभाव से रहते हैं।


कोट
कुछ लोगों को गलतफहमी हो गई थी। बर्तन का ढक्कन खोलकर सबको दिखाया गया। आलू मिक्स चावल बन रहे थे। इसके बाद सभी शांत हो गए। चावल का बर्तन अंदर रखवा दिया गया। अब कोई विवाद नहीं है।
- तेजवीर सिंह, कांकर टोला चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed