{"_id":"13fd92f0f0215766336c5185239fdcb0","slug":"crime-hindi-news-785","type":"story","status":"publish","title_hn":" अब चक महमूद में दुर्गा प्रतिमा खंडित, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब चक महमूद में दुर्गा प्रतिमा खंडित, हंगामा
बरेली
Updated Wed, 17 Jun 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में माहौल बिगाड़ने की एक और कोशिश मंगलवार को बारादरी क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले चक महमूद में हुई। यहां भीमसेन महाराज मौर्य मंदिर के बाहरी हिस्से की मठिया में लगी दुर्गा प्रतिमा खंडित दिखी तो थोड़ी ही देर में काफी भीड़ जुट गई। हंगामा किया तो अधिकारी फोर्स लेकर पहुंचे और लोगों को समझाया। प्रशासन ने खंडित प्रतिमा विसर्जित कराकर नई मंगा दी। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मंदिर के बाहरी हिस्से में बनी मठिया पर लोहे की सरियों वाला छोटा सा दरवाजा है। पिछले साल से इसका कुंडा टूटा हुआ है। इसलिए परदा डालकर ही मूर्तियों को सुरक्षित रखा जाता है। यहां कोई अधिकृत पुजारी भी नहीं है, मोहल्ले वाले ही मिलकर साफ सफाई और पूजा करते हैं। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे राजू मौर्य की दस साल की बेटी रोशनी ने मठिया में लगी दो फुट ऊंची संगमरमर की दुर्गा प्रतिमा का सीधा हाथ और तलवार खंडित देखा तो दूसरे बच्चों को बताया। टूटा हिस्सा सड़क पर ही पड़ा था। बच्चों ने बड़ों को यह जानकारी दी तो देखते ही देखते भीड़ लग गई।
विज्ञापन
प्रतिमा खंडित होने के विरोध में लोग हंगामा करने लगे। लोगों की भीड़ जमा होने से मिश्रित आबादी का संकरा रास्ता भी बंद होने लगा। सूचना पर पहले थाना प्रभारी मोहम्मद कासिम थाने और कांकरटोला चौकी का स्टाफ लेकर पहुंचे। थोड़ी देर में एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा और सीओ थर्ड असित श्रीवास्तव भी आ गए। एसपी सिटी ने लोगों को समझाया कि वे धैर्य रखें, प्रतिमा खंडित करने वालों की तलाश कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। उन्होंने स्थानीय प्रबुद्ध लोगों को बुलाकर तत्काल ही मूर्ति रामगंगा में विसर्जित करने के लिए भेज दिया। दसरी ओर नई मूर्ति मंगवाकर रखवा दी। निर्णय हुआ कि बुधवार को शुभ मुहूर्त में इसकी प्राण प्रतिष्ठा होगी। सुरेश मौर्य की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटना के बाद सीओ ने बारादरी थाने में स्टाफ की बैठक करके माहौल खराब करने वालों को चिन्हित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
शिव प्रतिमा भी दिखी खंडित
हंगामा शांत होने पर लोगों ने देखा कि दूसरी साइड की मठिया में लगी शिव प्रतिमा का एक हाथ भी खंडित है। लोग उग्र होने लगे तो यहां मौजूद राजू, अनुज वर्मा, प्रेमशंकर राठौर और रामचंद्र मौर्य आदि ने उन्हें समझाया। कहा कि यह तो पहले से ही ऐसी है, शायद इसकी बनावट में ही डिफेक्ट है।
पहले भी होती रही हैं शरारतें
पिछली साल इन्हीं दिनों में यहां हनुमान जी की मूर्ति खंडित करके सड़क पर डाल दी गई। दानपात्र भी गायब था। माहौल बिगड़ने से पहले संभ्रांत लोगों ने इसे स्मैकियों की शरारत बताकर स्थिति संभाल ली। लोग बता रहे थे कि दस दिन पहले उनकी गली के सभी घरों में दीवारों पर गालियां लिख दी गईं। दूसरे समुदाय के बुजुर्गों से बात हुई तो उन्होंने घटना की निंदा की। कहा कि सभी लोग मिलकर रहते हैं, जरूर कोई शख्स जानबूझकर माहौल बिगाड़ने पर तुला है।