{"_id":"1e2f8974a79e0eba558c36c28bad73a3","slug":"crime-hindi-news-770","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा
बरेली
Updated Thu, 11 Jun 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में भोजीपुरा निवासी कुसुमलता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। उन्हाेंने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनाें का कहना था कि मंगलवार को कुसुम का आपरेशन हुआ था, तब वह ठीक थी। लेकिन बुधवार को अचानक इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
भोजीपुरा के गंगापुर गांव की रहने वाली कुसुमलता (48) को कुछ दिनों पहले जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। पित्त की थैली में पथरी होने के चलते मंगलवार को उनका आपरेशन किया गया। इसके बाद उन्हें सर्जरी वार्ड में रखा गया था। लेकिन बुधवार को अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। कुसुम के पति रामचंद्र शर्मा ने बताया कि जब उसकी हालत बिगड़ी तब कुसुम के साथ उसकी बहन मौजूद थी। इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत खराब र्हुई और कुछ देर बाद ही मौत हो गई। हालांकि अस्पताल प्रशासन को हंगामे की कोई सूचना नहीं मिली। परिवार वाले चीखने चिल्लाने के बाद अस्पताल से चले गए।
विज्ञापन