फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

अवध आसाम एक्सप्रेस में यात्रियों से लूटपाट

Tue, 09 Jun 2015 01:29 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 09 Jun 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन

 अवध आसाम एक्सप्रेस में दिल्ली से बरेली के बीच लुटेरों के गैंग ने धावा बोलकर यात्रियों से लूटपाट की। इसबार लुटेरों ने जनरल बोगी को निशाना बनाया। मुरादाबाद तक यात्रियों को धमकाकर रुपये लूटते रहे। बरेली पहुंचने से पहले राजस्थान से मजदूरी कर बाराबंकी लौट रहे दो मजदूरों को लूटकर जब आउटर पर फरार होने लगे तो यात्रियों ने दौड़ाया। दो लुटेरे तो उतरकर भाग गए लेकिन लुटेरों की साथी महिला फरार नहीं हो सकी। उसे यात्रियों ने पकड़ लिया और जीआरपी के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

थाना राम सनेही घाट (बाराबंकी) के गांव सनाकापुर निवासी राम कुमार और गांव का ही हरिनाथ हनुमानगढ़ (राजस्थान) के सिघरिया क्षेत्र के शेरगढ़ स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। दोनों मजदूर अवध आसाम एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार होकर गांव लौट रहे थे। कोच में जगह न मिलने पर वह शौचालय के पास बैठे थे। सोमवार दोपहर करीब बारह बजे बरेली आउटर से पहले उनके पास दो बदमाश और उनकी एक साथी महिला आई। तीनों ने धमकाते हुए राम कुमार से चार हजार और हरिनाथ से साढ़े आठ हजार रुपये लूट लिए। आउटर पर ट्रेन रुकते ही दो बदमाश तो भाग गए, लेकिन लूट का शिकार दोनों यात्रियों ने महिला को पकड़ लिया। जंक्शन पर ट्रेन आने पर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया। महिला ने अपना नाम तब्बसुम पत्नी शफी निवासी घेर मियां खां थाना गंज (रामपुर) बताया है। पुलिस आउटर पर ट्रेन से उतरकर भागे लुटेरों के बारे में उससे पूछताछ कर रही है, लेकिन महिला कुछ भी पता न होने की बात कह रही है। इंस्पेक्टर जीआरपी चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि महिला और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। भागे गए लुटेरों का पता लगाया जा रहा है। लूट के शिकार हरिनाथ और राम कुमार ने बताया कि बदमाश दिल्ली से चढ़े थे। ट्रेन दिल्ली से आगे बढ़ने के बाद अन्य कई मुसाफिरों से भी पीछे लूटपाट की गई। किस किस से लूटपाट हुई ये तो दोनों नहीं बता पाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed