फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

नौकरी से निकाले जाने के बाद कई बार झगड़ा करने आया अहमद

Tue, 02 Jun 2015 01:12 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 02 Jun 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन

 कारोबारी का नामजद ड्राइवर अहमद एक महीने पहले शराब पीने के आरोप में नौकरी से निकाल दिया गया था। इसको लेकर वह कई बार रोहित से झगड़ा करने आया था। यही नहीं कई बार ड्राइवर धर्मवीर से भी उसने झगड़ा किया था। इसी कारण कारोबारी को लूट में उसके शमिल होने पर शक हो रहा है।

विज्ञापन

एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि पुलिस को अहमद के अलावा अन्य चार ड्राइवरों पर शक है। इन सभी के मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन ली जा रही है। नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है।
विज्ञापन

लूट का शक जिस ड्राइवर अहमद पर भले ही कारोबारी जता रहे हैं, लेकिन वह अकेला इस घटना को अंजाम नहीं दे सकता। उसके साथ और भी साथी जरूर रहे होंगे। उनका पता लगाने के लिए कारोबारी के चार अन्य ड्राइवरों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर उनकी लोकेशन ली जा रही है। अहमद की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं। उसके पकड़े जाने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा। एसपी (सिटी) ने बताया कि गांधीनगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। घटना को संजीदगी से लेकर हर पहलू पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0

0
0
ड्राइवर बोला मुझे नहीं पता कितना था बैग में कैश
लूट की घटना के बाद हड़बड़ाए ड्राइवर धर्मवीर को पुलिस प्रेमनगर थाने लेकर आई। उसने बताया कि उसे पता नहीं था कि बैग में कितना कैश था। जब लेखाकार रचित ने मालिक रोहित को घटना की सूचना दी तो उन्होेंने बताया कि बैग में 21.55 लाख कैश था। धर्मवीर ने बताया कि सामने आने पर वह बदमाशों को पहचान सकता है।

00


00
लखनऊ फोन कर कहा पूरी नकदी बरामद कराओ
थाने में मौजूद कारोबारी रोहित गुप्ता ने लखनऊ में एक परिचित को फोन किया और कहा कि पूरी तरह से प्रेशर बनाकर त्वरित कार्रवाई कराकर पूरी नकदी बरामद कराओ। थाने में मौजूद साथी व्यापारियों को रोहित ने बताया कि उनकी बात मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी से हो रही थी, जो उनके परिचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed