फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

व्हाट्स एप पर टिप्पणी के बाद बिगड़े थे हालात

Sun, 24 May 2015 12:52 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 24 May 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
व्हाटसएप पर टिप्पणी के बाद रिठौरा के बिगड़े हालातों को पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में संभाल लिया गया है। कस्बा पूरी तरह शांत रहा। दोनों समुदायों के दो सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें बीस नामजद हैं जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। शुक्रवार को दिन भर कस्बे में पुलिस के बूटों से सन्नाटा टूटता रहा।
विज्ञापन

व्हाट्स एप पर धार्मिक टिप्पणी करने वाले दीपक सागर की गिरफ्तारी पर भड़के लोगों ने शुक्रवार को होली चौराहे पर पुलिस की तरफ पत्थर फेंककर माहौल को और अधिक गरमा दिया था। इससे पहले दूसरे समुदाय के लोगों ने रिठौरा पुलिस चौकी घेरकर हंगामा किया था। इसके बाद ही पुलिस ने दीपक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए मुकदमा लिख लिा था। शुक्रवार को हुए बवाल के बाद हाफिजगंज पुलिस ने चार सेक्शन पीएसी और नवाबगंज थाने का फोर्स मंगा लिया। बवाल के बाद से ही रिठौरा को चार जोन में बांटकर होली चौराहा, जाटवपुरा और सरकारी अस्पताल, शुक्ला जी चौराहा पर पुलिस फोर्स तैनात रही। शनिवार को कस्बे के लोग पुलिस तैनात से पूरे दिन दहशत मे रहे। सीओ नवाबगंज नरेश कुमार, एसओ हाफिजगंज अमर सिंह फोर्स के साथ सुबह से ही रिठौरा चौकी पर जमे रहे।

विज्ञापन

शनिवार की दोपहर ने एडीएम प्रशासन अरुण कुमार एवं एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव रिठौरा चौकी पर पहुंच गए। उन्होंने रिठौरा की सुरक्षा का जायजा लिया। साथ ही पुलिस फोर्स के साथ बैठकर आवश्यक निर्देश दिये। शाम पांच बजे के समय सीओ नरेश कुमार के नेतृत्व में एसओ अमर सिह ने फोर्स के साथ पूरे कस्बे में फ्लैग मार्च किया। खुफिया विभाग के अधिकारियों ने दीपक सागर के घर जाकर पूरे मामले की छानबीन की। दूसरे पक्ष के लोगों से भी उन्होंने घटना के बारे में पता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुकदमा-एक
-एसओ अमर सिह ने बताया कि एक पक्ष के वीरपाल पुत्र हरीराम, संजय गुप्ता पुत्र भगवान दास, बाबू यादव पुत्र नन्हेलाल,सुमित गुप्ता पुत्र अजय गुप्ता, गौरव गुप्ता पुत्र अशोक,पंचम पुत्र बद्वसैन,मुकेश पुत्र लीलाधर,रिंकू पुत्र राजकुमार,अमर सिह पुत्र सुंदरलाल समेत दस को नामजद करते हुऐ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ  धारा 147,283,353 व 7 क्त्रिस्मनल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई है
मुकदमा-दो
दूसरे पक्ष के अब्दुल हलीम उर्फ  गरीब, सभापति फ रमूद ,रियासत, यामीन,हनीफ  समेत दस लोगों को नामजद करते हुऐ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ  चौकी पर आकर हंगामा करने तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने समेत धारा 147,283,353 व 7 क्त्रिस्मनल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसके अलावा दोनों ही पक्षों के दो सौ लोगों को पांच पांच लाख के मुचलकों से भी पाबंद किया गया है।


दीपक की जमानत मंजूर, आज होगी रिहाई
-व्हाट्स एप पर धार्मिक टिप्पणी करने वाले करांटे चैम्पियन दीपक सागर की कोर्ट से जमानत मंजूर हो गई है। परिवार वालों ने बताया कि रिहाई का आदेश देर से पहुंचने पर वह छूट नहीं पाया। रविवार को दीपक की रिहाई हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed