एसडीएम-सीओ सहित छह पर एफआईआर का आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंत प्रसाद बब्बू ने सात मार्च 2014 को अधिवक्ता वेंक्टेश्वर सक्सेना के माध्यम से सीजेएम के कोर्ट में अर्जी देकर इन दोनों अधिकारियों के साथ गुरप्रीत सिंह, गिरधारी लाल पप्पू और शिवशंकर शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार की थी। इसमें कहा गया था कि उनके पड़बाबा पंडित हेतराम ने राजा माधवराव विनायक से 54 सिविल लाइंस परिसर खरीदा था जिसमें उनका आवास बना है और यह परिसर 13 अप्रैल 1880 से लगातार उनकी मिल्कियत है। आरोपियों ने साजिशन उनकी संपत्ति हड़पने की नीयत से एक दिसंबर 1998 के शासनादेश के जरिये भूमि को फर्जी तौर पर नजूल मानते हुए फ्री होल्ड की कार्रवाई कर दी मगर उन्होंने उच्च न्यायालय से यह शासनादेश निरस्त करा लिया। इसके बावजूद वर्ष 2001 में भूमाफिया ने जबरन कब्जे की कोशिश की लेकिन तत्कालीन एसएसपी के हस्तक्षेप से सफल नहीं हो सके। इसके बाद सन् 2003, 2012 और 2013 में भी उनके आवास पर कब्जे का असफल प्रयास किया गया। जसवंत प्रसाद का कहना है कि 24 फरवरी 2014 को दोपहर करीब एक बजे गिरधारी लाल पप्पू, शिवशंकर शर्मा आदि से साजिश करके गुरप्रीत सिंह के साथ एसडीएम रजनीश राय और सीओ डॉ. अरुण कुमार सिंह ने नाजायज कब्जा करने की कोशिश की।