फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बरेली कॉलेज के पास लड़की को अगवा करने की कोशिश

Wed, 29 Apr 2015 01:21 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 29 Apr 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
बरेली कॉलेज गेट से कुछ ही आगे फायर स्टेशन के सामने अलीगढ़ के कारोबारी ने एक लड़की को खींचकर सपा नेता की सफारी गाड़ी में डाल लिया लेकिन शोर मचा तो हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सफारी समेत गाड़ी में मौजूद चारों लोगों को कोतवाली ले आई। मुख्य आरोपी नदीम ने बताया कि वह लड़की से अपने भाई का पता पूछने आया था। अपहरण की कोशिश का आरोप झूठा है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के मोहल्ला ऊपरकोट निवासी नदीम अहमद हार्डवेयर का कारोबार करता है। वह कस्बा खुर्जा के मुन्ना और उसकी पत्नी को लेकर फायर स्टेशन के सामने पहुंचा था। नदीम एक सपा नेता की सफारी किराए पर लेकर आया था। यहां आकर मुन्ना ने अपने साले की करीब 20 साल की साली को फोन पर यह कहकर बुलाया कि वह गांव से उसके लिए देसी घी लेकर आया है। मौके पर पहुंची लड़की ने नदीम को देखा तो घबराकर वहां से जाने लगी। नदीम ने उसे कार में खींचकर डाल लिया तो उसने शोर मचा दिया। इस पर भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने हंगामा करके लड़की को कार से उतार लिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने पूछताछ की तो नदीम ने बताया कि उसके भाई साजिद हुसैन को लड़की की बड़ी बहन बेबी अपने साथ ले गई है। उसने अलीगढ़ कोतवाली में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करा रखी है। जूतों का काम करने के बहाने साजिद घर से तीन लाख रुपये लेकर निकला है। उसका कोई पता नहीं लग रहा है। उसकी जान को भी खतरा बना हुआ है। वह अपने भाई के बारे में पता करने मुन्ना को साथ लाया था। मुन्ना ने ही लड़की को फोन करके बुलाया था। लड़की का कहना है कि वह कुसुम कुमारी इंटर कॉलेज के पास अपनी सहेली के पास रह रही है। बरेली कॉलेज के सामने उसका अपहरण करने की कोशिश की गई है। एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि नदीम और मुन्ना के खिलाफ लड़की की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके छानबीन की जा रही है। बुधवार को दोनों आरोपियों को जेल भिजवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed