फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

शोहदों ने छात्रा को छेड़ा, विरोध पर थप्पड़ भी मारा

Sat, 25 Apr 2015 01:00 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 25 Apr 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज जा रही बीबीए की छात्रा को बाइक सवार शोहदों ने सुबह के समय गली में घेर लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर शोहदों ने थप्पड़ मारकर छात्रा का गाल जख्मी कर दिया। चेहरे पर नाखून लगने से उसके खून भी बहने लगा। शोर मचाने पर शोहदे बाइक से भाग गए। थाने पहुंची छात्रा ने उनके खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी को दबाव बनाने के लिए उसके पिता को थाने में बैठा लिया है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे सुभाषनगर इलाके में सावित्री इंटर कॉलेज के सामने संकरी गली में हुई। जाग्रति नगर की रहने वाली नाबालिग लड़की फरीदपुर स्थित कॉलेज में बीबीए फर्स्ट ईयर में पढ़ती है। यह लड़की सुबह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली और संकरी गली में बाइक सवार दो शोहदों ने उसे घेर लिया। जब छात्रा ने रास्ता घेरने पर ऐतराज किया तो शोहदे उससे अश्लील हरकतें करने लगे। यही नहीं थप्पड़ और नाखून मारकर उसका चेहरा जख्मी कर दिया। हमले में छात्रा का गाल फट गया और खून बहने लगा। तभी उसने शोर मचाया तो शोहदे बाइक से भाग निकले। घायल छात्रा ने सुभाषनगर थाने पहुंचकर अरविंद पाल पुत्र महेंद्र और राहुल पुत्र वीरपाल निवासी इंदिरापुरम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण भी कराया। एसओ जेपी यादव ने बताया कि आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी राहुल की तलाश की जा रही है। उसके पिता वीरपाल को थाने में बैठा लिया है। वीरपाल का कहना है कि छेड़छाड़ उसके पुत्र ने नहीं की, वह तो सिर्फ बाइक चला रहा था। बाइक के पीछे बैठे अरविंद ने छात्रा को छेड़ा था।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed