फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बच्चों को जहर देकर फिर प्रेमी के साथ चली गई

Wed, 24 Dec 2014 11:08 PM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 24 Dec 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
crime
जोगी नवादा मोहल्ले में एक महिला ने अपने बेटी और बेटी को जहर दे दिया। वह एक बार फिर अपने प्रेमी के साथ सात साल की बेटी को लेकर चली गई। हालत बिगड़ने पर पिता ने दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसका कहना है कि पत्नी ने मकान हड़पने के इरादे से बच्चों की जान लेने की कोशिश की।  
विज्ञापन

युवक ने पुलिस को बताया कि वह जरी का काम करता है। उसके घर आने वाले इमरान से छह महीने पहले उसकी पत्नी के संबंध हो गए। तीन महीने पहले वह अपने तीन बच्चों छोड़कर इमरान के साथ चली गई। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने महिला को बरामद कर कोर्ट में बयान कराए तो उसने इमरान को अपना पति बताते हुए उसी के साथ जाने की इजाजत दे दी। महिला रविवार को पति के पास आई तो प्रेमी, पति और सास के साथ रहने से इन्कार कर दिया। उसने कहा कि वह किराए पर कमरा लेकर तीनों बच्चों के साथ रहेगी। इस पर पति ने जोगी नवादा में ही महिला को किराए पर कमरा दिला दिया। आरोप है कि मंगलवार रात आठ बजे महिला ने 15 वर्षीय बेटे और 13 साल की बेटी को चाय में जहर मिलाकर पिला दिया। इसके बाद सात साल की बेटी को लेकर प्रेमी युवक के साथ दोबारा चली गई। हालत बिगड़ने पर बेटे ने पिता को फोन कर बुलाया तो वह दोनों को जिला अस्पताल लेकर आए। महिला के पति का कहना है कि उसका मकान दोनों बच्चों के नाम है। यह मकान उसकी पत्नी हड़पना चाहती है और इसलिए दोनों को जहर देकर उसने मारने की कोशिश की। इंस्पेक्टर बारादरी मुहम्मद कासिम ने बताया कि युवक की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर आते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed