{"_id":"a0056ab8be9a43fb34bc521195181e8a","slug":"crime-hindi-news-479","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में बहू पर तेजाब डालने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी में बहू पर तेजाब डालने की कोशिश
बरेली
Updated Sat, 11 Apr 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद पति ने अप्राकृतिक सैक्स किया और ससुर गलत निगाह रखने लगा। बात न मानने पर उसको घर से निकाल दिया। आरोप है कि ससुर ने शुक्रवार को कचहरी में उस पर तेजाब डालने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिर्फ गाली गलौज और मारपीट का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।
सुभाषनगर इलाके की एक युवती ने बताया कि 13 नवंबर 2013 को उसका विवाह सीबीगंज निवासी एक युवक से हुआ था। युवक ने पहली ही रात उसको नशे की गोली खिलाकर अप्राकृतिक सैक्स किया। ससुर भी उस पर गलत निगाह रखने लगा। बात न मानने पर उसे अप्रैल 2014 में घर से निकाल दिया गया। अब वह मायके में रहती है। पति के कहीं गायब हो जाने के बाद ससुर उसे अपने पास रखना चाहता है। उसने पति से गुजारा भत्ता पाने को अदालत में मुकदमा कर रखा है। शुक्रवार को वह तारीख पर आई थी, तभी उसके ससुर ने उसे घेर लिया और गाली गलौज करते हुए उस पर तेजाब डालने की कोशिश की। शोर मचाने पर हमलावर भागा तो कुछ लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इसी बीच उसने तेजाब की बोतल कहीं फेंक दी। लोग आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आए। एसएसआई राम नारायण का कहना है कि युवती से उसे ससुर ने मारपीट कर गाली गलौज की है जिसकी एनसीआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
00
बोला आरोपी, पूर्व सांसद का आदमी हूं हाथ मत लगाना
हिरासत में आए आरोपी से जब पुलिस पूछताछ करने लगी तो उसने कहा कि वह एक पूर्व सांसद का आदमी है। उसे हाथ नहीं लगाया जाए। आरोपी का कहना है कि उसने बहू पर तेजाब डालने की कोशिश नहीं की, बल्कि उल्टा बहू के घरवालों ने उसे पकड़कर पीटने की कोशिश की। वह तो उनसे जान बचाकर भागा था।
विज्ञापन
00
तहरीर लेकर घूमती रहीं मां-बेटी
पीड़ित मां बेटी रिपोर्ट लिखाने के लिए इधर से उधर तहरीर लेकर घूमती रहीं। जब वह आफिस में जाती तो उनसे संबंधित हल्के के दरोगा से मिलने की बात कह दी जाती और जब वह कोतवाली में बैठे दरोगा को तहरीर देती तो वह उन्हें आफिस में जाकर रिपोर्ट लिखाने को कहता। यही करीब आधे घंटे तक चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने लिखित तहरीर अपने पास दबा ली और अपनी मर्जी से मनमाफिक तरीके से मुंह जवानी एनसीआर दर्ज कर ली।