फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बाहर मानवाधिकार आयोग का बोर्ड, भीतर शराब का जखीरा

Tue, 31 Mar 2015 12:40 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 31 Mar 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
अपने आप को मानवाधिकार आयोग का सदस्य बताने वाले एक शख्स के घर और दफ्तर से कच्ची शराब का जखीरा और उपकरण आदि बरामद हुए हैं। दो स्थानों पर हुई छापामार कार्रवाई में छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन

एक गोपनीय सूचना पर सोमवार दोपहर में आबकारी विभाग की टीम ने भोजीपुरा स्थित कंचनपुर गांव में स्थानीय पुलिस के सहयोग से गौतम गिहार के घर पर छापा मारा। मकान के बाहर सदस्य, मानवाधिकार आयोग लिखा हुआ था। छापा टीम जब अंदर घुसी तो मकान के अंदर बने कार्यालय और कंप्यूटर कक्ष, डबल बेड, बाथरूम आदि सभी स्थानाें पर तैयार कच्ची शराब बरामद हुई। दो हजार किलो से ज्यादा लहन मिला। आधा दर्जन चूल्हे और सिलिंडर, पांच कुंतल से ज्यादा गुड़ भी बरामद हुआ। कच्ची शराब में तीव्रता लाने के लिए यूरिया भी इस्तेमाल होती थी। मौके से दो किलो यूरिया भी मिली। छापे के दौरान शराब बनाने के लिए भट्ठियां धधकती हुईं मिलीं। टीम ने लहन आदि को नष्ट कर दिया और मकान से बरामद 60 लीटर शराब और उपकरण आदि कब्जे में ले लिए। गौतम किसी तरह फरार हो गया जबकि उसका भाई सुरेंद्र हत्थे चढ़ा। उसके साथ ऋषिपाल, कालेखां और रामचंदर पकड़े गए। आबकारी विभाग ने विभिन्न धाराआें में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

छापा दल इसके बाद बहेड़ी पहुंचा। वहां चौरेरा गांव में 50 लीटर शराब का लहन और उपकरण आदि बरामद किए। शराब बना रहे ओमप्रकाश और महेंद्र को धर लिया। इन दोनों को पुलिस के हवाले कर मामला दर्ज कराया गया है। जिला आबकारी अधिकारी आनंद शंकर राय ने बताया कि छापादल में वरिष्ठ निरीक्षक पी. लवानिया, देवेंद्र रावत और प्रवर्तन दल प्रभारी केपी सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed