फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

हाफिजगंज में चौथी के छात्र ने किया आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म

Sat, 28 Mar 2015 01:39 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 28 Mar 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं जैसे खेल हो गई हों। इलाके के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम आठ साल की एक बच्ची खेत में मिर्च तोड़ने गई। इसी गांव के चौथी कक्षा में पढ़ने वाले 14 साल के किशोर ने उसके साथ खेत में दुष्कर्म कर दिया। शाम को इस पर दोनों परिवारों में विवाद भी हुआ। किशोर के घरवालों की धमकी की परवाह न कर बच्ची के परिवार वालों ने शुक्रवार सुबह हाफिजगंज थाने में रिपोर्ट लिखाई है। आरोपी किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

हाफिजगंज इलाके के एक गांव में यह शर्मनाक घटना बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे घटी। आठ साल की बच्ची घर से कुछ ही दूर स्थित खेत में मिर्च तोड़ने गई थी। तभी गांव का ही किशोर वहां आ पहुंचा। बच्ची ने बताया कि आरोपी उसके साथ गलत हरकत करने लगा तो उसने विरोध किया। चीखना चाहा तो आरोपी ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और फिर दुष्कर्म किया। किशोर भागा तो बच्ची  बदहवास हालात में घर पहुंची। उसके कपड़े खून से सने हुए थे। दादी ने उसकी हालत देख पूछताछ की तो उसने आपबीती बयान कर दी। दादी बच्ची के पिता के साथ मिर्च के खेत में गई लेकिन आरोपी भाग चुका था। इसके बाद परिवार वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखाने के लिए थाने जाने लगे तो उसके परिवार वालों ने रोककर उन्हें धमकाया। देर रात तक समझौते की कोशिश चलती रही। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे बच्ची के घर वाले चुपचाप बच्ची को लेकर हाफिजगंज आ गए। एसओ हाफिजगंज अमर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दादी की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। दबिश देकर  काडोपुल के पास से किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


वर्जन--------

बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है। महिला पुलिस कर्मियों ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर सूजन बताई है। उसके कपड़े कब्जे में लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे जाएंगे। आरोपी भी नाबालिग है। उसके कपड़े भी जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे जाएंगे।-बृजेश श्रीवास्तव, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed