फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

हादसे में बहनोई की जान गई, साला और दोस्त घायल

Sat, 21 Mar 2015 01:52 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 21 Mar 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
देवचरा-दातागंज रोड पर टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साला और दोस्त घायल हो गया। टैंकर से टकराने के बाद बाइक एक स्कूटी में भी जा भिड़ी। इससे स्कूटी सवार भी घायल हो गया।
विज्ञापन

बिल्सी (बदायूं) के निमाजपुर निवासी 35 वर्षीय ताहिर दिल्ली में कपड़े बेचने का काम करता था। उसकी ससुराल दातागंज (बदायूं) के ही गांव सिकोरा में है। ताहिर शुक्रवार को दिल्ली से लौटकर सीधे अपनी ससुराल पहुंचा और शुक्रवार को अपने साले नन्हें और दोस्त कल्लू के साथ बाइक से बरेली आया था। शाम पांच बजे तीनों बाइक से दातागंज लौट रहे थे। देवचरा-दातागंज मार्ग पर थाना भमोरा क्षेत्र के ग्राम ब्राह्मपुरा के पास टैंकर की टक्कर से अनियंत्रित हुई बाइक सामने से आ रही स्कूटी से जा टकराई। टैंकर बाइक को टक्कर मारने के बाद खाई में पलट गया। बाइक सवार ताहिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा उसका साला नन्हें और दोस्त कल्लू के अलावा स्कूटी सवार नवल किशोर निवासी करेली थाना सुभाषनगर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर परिवारवाले देर रात अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed