फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

कमरे में मृत मिली बुजुर्ग महिला

Thu, 19 Mar 2015 01:52 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 19 Mar 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
करीब 62 वर्षीय महिला बुधवार की सुबह अपने कमरे में मृत मिली। मृतक के भाई ने अपने बहनोई पर हत्या करने का आरोप लगाया है। शुरूआती छानबीन में पता चला है कि बड़े बेटे को लेकर बुजुर्ग दंपति के बीच विवाद रहता था।
विज्ञापन

दराबनगर गांव की मौरज्जा देवी रोज की तरह मंगलवार रात अपने कमरे में सोई थी। बुधवार सुबह परिवार को लोगों ने देखा तो मौरज्जा विस्तर पर मृत मिली, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। घर वाले मौरज्जा के अंतिम संस्कार का इंतजाम कर रहे थे, लेकिन श्मशान भूमि ले जाने से पहले दोपहर करीब एक बजे बदायूं जिले के ग्राम अचंदपुर से मृतका का भाई ओमप्रकाश परिवार वालों समेत पहुंच गया। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौरज्जा के कमरे की तलाशी ली तो चूहे मार दवा की शीशी मिली। फिर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भाई ओमप्रकाश ने बताया कि मौरज्जा के बड़े बेटा और बेटी की शादी हो चुकी है। शादी हुए 32 साल गुजरने के बावजूद बहनोई कोमिल आए दिन मौरल्ला को पीटते थे। उसे खर्चा भी नहीं देते थे। आरोप है कि कोमिल ने विवाद के चलते मौरज्जा की हत्या कर दी। पड़ोसियों के मुताबिक कोमिल का बड़ा बेटा कुछ आवारा किस्म का है। वह पत्नी, बच्चों को छोड़कर अक्सर शहर चला जाता है। उसकी आदतों को लेकर कोमिल और मौरज्जा के बीच विवाद होता था। मंगलवार रात भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मृतका के कमरे से चूहे मार दवा की शीशी मिली, जो कब्जे ले ली है। मगर अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम में जो आएगा उसी आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

धर्मवीर सिंह मार्छाल, सीओ आंवला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed