फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पुलिस हिरासत से भागे तीन बंदी, एक मारा गया

Tue, 17 Mar 2015 02:30 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 17 Mar 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर की कोर्ट में पेशी के बाद शाहजहांपुर लौट रहे घुमंतू जाति के  पठान गैंग का शातिर बदमाश मेहरान उर्फ दीवान पुलिस को चकमा देकर भागते समय भोजीपुरा थाने के जंगल में सिपाही की गोली से ढेर हो गया। गैंग का सरगना पठान उर्फ खान और उसका साथी सोनू उर्फ फौलाद भागने में कामयाब हो गए। सोमवार देर शाम बड़ा बाईपास पर बिलवा पुल के पास लघुशंका के बहाने बंदी वाहन को रुकवाने के बाद बंदियों के भागने की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आईजी समेत तमाम आला अफसर और भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस देर रात तक कांबिंग कर रही थी लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

पठान गैंग के ये बदमाश सोमवार सुबह करीब 10 बजे शाहजहांपुर से ऊधमसिंह नगर के लिए पेशी पर ले जाए गए थे। देर शाम करीब साढ़े छह बजे वहां स लौटते समय बदमाशों ने बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बिलवा पुल के पास लघुशंका के बहाने वाहन रुकवा लिया। एक बदमाश मेहरान उर्फ दीवान को सिपाही सतेंद्र दीक्षित ने नीचे उतारा ही था कि पीछे से उसके दो साथी पठान उर्फ खान और सोनू उर्फ फौलाद पुलिस कर्मियों को धक्का देकर नीचे उतर आए। इस पर एक सिपाही को बंदियों के पास छोड़कर दो अन्य सिपाही भी गाड़ी से कूद गए। उन्होंने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो धक्का मुक्की होने लगी। इसी बीच बदमाश पठान शहर की ओर भागा जबकि सोनू और मेहरान ने अलग-अलग दिशाओं में भोजीपुरा के जंगल की ओर दौड़ लगा दी। सिपाही सतेंद्र दीक्षित ने पीछा करके करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बदमाश को चेतावनी देते हुए अपनी राइफल से चार फायर किए जिनमें से एक गोली मेहरान की पीठ में धंसकर आगे से पार हो गई। उसके दो साथियों का अता-पता नहीं लग सका। घायल बदमाश को पुलिस वाले जिला अस्पताल लाए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पहले यह सूचना आई कि घटना फरीदपुर इलाके के पचौमी गांव में हुई है। इंस्पेक्टर फरीदपुर जितेंद्र कौशल फोर्स के साथ मौके पर तरफ दौड़ गए, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। बाद में पता लगा कि नरियावल की घटना है, लेकिन यह बात भी झूठी निकाली। आखिर में बिलवा पुल के पास घटना होने की पुष्टि होते ही अधिकारी दौड़ पड़े।
विज्ञापन

डकैती और मर्डर के कई मुकदमे दर्ज
शाहजहांपुर जिले में पठान गैंग के खिलाफ थाना रोजा क्षेत्र में डकैती और मर्डर का मुकदमा दर्ज है। बरेली के थाना सुभाषनगर में भी इन पर डकैती और मर्डर का मुकदमा दर्ज है। पांचों बदमाशों ने ऊधम सिंह नगर के थाना गदरपुर क्षेत्र में 24 सितंबर 2014 की रात को पांच घरों में डकैती डाली थी। 25 सितंबर को थाना सदर बाजार पुलिस ने गिरोह के पांच बदमाशों को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। तब बदमाश कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिंजई निवासी सर्राफा व्यापारी विकास वर्मा को लूटे गए जेवर बेचने जा रहे थे। इसी वजह से पुलिस ने सर्राफा व्यापारी विकास वर्मा को भी गिरफ्तार किया था। इस गैंग का सरगना पठान उर्फ खान, उसका साथी सोनू उर्फ फौलाद, मारा गया मेहरान उर्फ दीवान थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव पसगवां के निवासी हैं। वहीं थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव डभौरा निवासी इमरान उर्फ इरफान उर्फ भिखारी और बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव व्यास निवासी असलम उर्फ सैफ अली उर्फ सौफिया हैं। पांचों बदमाशों को थाना सदर बाजार पुलिस ने एसपी के आदेश पर सूचीबद्ध किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन -

मारा गया मेहरान शातिर अंतरराज्यीय अपराधी था। उसके और उसके साथियों के खिलाफ उत्तराखंड में भी कई मुकदमे हैं। रोजा में इसी गैंग ने डकैती के दौरान एक बच्ची का सिर कुचलकर मार डाला था। फरार बदमाशों  की तलाश कराई जा रही है।-विजयसिंह मीना, आईजी जोन, बरेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed