{"_id":"6d12f844170964c125a4073d9267fd48","slug":"crime-hindi-news-231","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान ने हड़पे 1.40 लाख, नोटिस मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान ने हड़पे 1.40 लाख, नोटिस मिला
बरेली
Updated Wed, 04 Mar 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
सुकटिया के ग्राम प्रधान के खिलाफ खड़ंजा और नाली निर्माण में 1.40 लाख रुपये के गोलमाल के आरोप की पुष्टि होने पर डीएम ने उसे बर्खास्त करने से पहले नोटिस जारी किया है। जिसमें पंद्रह दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है। समय से और संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो एक तरफा कार्रवाई करते हुए पंचायत के काम-काज के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दी जाएगी।
विज्ञापन
दमखोदा ब्लाक के सुकटिया गांव के लोगों ने डीएम से शिकायत करते हुए कहा कि प्रधान और सचिव की मिलीभगत से ग्राम निधि की धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। तकनीकी जांच में 1.40 लाख रुपये के गोलमाल की पुष्टि होने पर डीएम ने प्रधान के अधिकार सीज करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
