फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बलवा करने पर दो सौ पर मुकदमा

Mon, 02 Mar 2015 12:36 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 02 Mar 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने के बाद गांव अनवा में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने दो गांव के छह लोगों को नामजद करते हुए दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर गोवंशीय पशुओं को काटे जाने की घटना से लीलौर झील के आसपास के गांवों में अभी भी आक्रोश फैला हुआ है।
विज्ञापन

शाहबाद (रामपुर) के अनवा गांव के जंगल में शनिवार सुबह गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। इसके बाद लोगों ने जाम लगाकर हंगामा किया था। गुस्साए लोग आठ घंटे तक जाम लगाए बैठे रहे थे और इस बीच दो वाहन फूंक दिए थे और एक बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी थी। पुलिस अफसरों के समझाने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ था। पुलिस ने शनिवार को गोवंशीय पशुओं हत्या करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को गौकशी पर बवाल करने के मामले में दर्ज किए गए मुकदमे में शाहबाद के अनवा गांव निवासी सत्यपाल, सोमवीर, बृजेश, अजयपाल, राम बाबू शर्मा और परौता गांव निवासी आशीष शर्मा को नामजद किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें देनी भी शुरू कर दी हैं। सिरौली थाना इलाके में स्थित लीलौर झील के आसपास के गांव के लोगों ने दूसरे दिन भी काम नहीं होने दिया। चालक जेसीबी लेकर गायब हो गए। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रामबहादुर यादव ने बताया कि जल्द झील का काम शुरू कराया जाएगा। उधर एसओ सिरौली का कहना है कि किसी पशु तस्कर के खिलाफ तहरीर नहीं आई है। तहरीर आएगी तो मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


55 हेक्टेयर में बन रही है झील
-55 हेक्टेयर में फैली लीलौर झील के क्षेत्र में वर्षों से सैक ड़ों गायें और उनके बछडे़ घूमते रहते हैं। नौ फरवरी से झील की खुदाई शुरू होने पर यह गौवंशीय पशु झील से दूर चले गए थे। पशु तस्करों इन पर नजर पड़ गई। लीलौर गांव के लोगों का आरोप है कि गौकशी में झील पर काम करने वाले जेसीबी के मालिक शानू की भूमिका रही है। उसके तार पशु तस्करों से जुडे़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस-पीएसी ने डेरा डाला

शनिवार को गुस्साई भीड़ को समझाकर शांत तो कर दिया गया फिर भी एहतियातन पुलिस और पीएसी ने अनवा, भौंरकी, में डेरा डाल लिया है। सिरौली, शाहबाद थानों की पुलिस और अधिकारी लगातार क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखे हैं। शाहबाद पुलिस ने रात में अनवा, भौंरकी, ओसी,गांवों में तस्करों की तलाश में छापेमारी भी की लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed