फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

36 मौतों ने दूर की आबकारी विभाग की सुस्ती

Wed, 14 Jan 2015 01:29 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 14 Jan 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
मलिहाबाद-बाराबंकी में जहरीली शराब से 36ं लोगों की मौत होने के बाद आबकारी विभाग की नींद खुल गई है। विभाग ने मिथाइल से बनने वाली शराब पर अंकुश लगाने के लिए ढाबों पर छापे मारने का अभियान शुरू किया है, साथ ही टैंकरों की भी निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन ने इसके साथ अवैध शराब धंधे में लिप्त 60 गांवों को चिन्हित कर उनमें छापे मारने के लिए टीमें बना दी हैं। डीएम ने लोगों से अपील की है कि है कि  वे शराब के अवैध कारोबार की जानकारी कंट्रोल रूम को दें।
विज्ञापन

डीएम ने सभी थाना प्रभारी प्रभारियों से कहा है कि वे अपने इलाके के ढाबों पर मिथाइल अल्कोहल टैंकर नियमित चेक कराएं और उन्हें ढाबोें पर खड़ा न होने दें। डीएम ने बताया कि जिले में 60 गांव ऐसे हैं जहां अवैध शराब का धंधा होने की सूचना है। इसलिए पुलिस और आबकारी विभाग का संयुक्त छापा दल बना दिया है। अवैध शराब की सूचना देने वालों के लिए तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम शुरू कराए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार पकड़े
बरेली। जिला प्रशासन ने पुलिस को भी कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाने के आदेश दिएा हैं। इंस्पेक्टर कैंट रामवीर यादव ने बताया कि छापा मारकर मिर्जापुर निवासी प्रताप की पत्नी सोमवती और रामकुमार की पत्नी चांदनी को दस-दस लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। चौबारी निवासी विक्की चौहान और संजीव को भी 20 लीटर शराब समेत पकड़ा गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर चिन्हित गांव बभिया, चौबारी और मिर्जापुर में लगातार दबिश दी जा रही है। आबकारी विभाग ने भी मीरगंज से लेकर फरीदपुर तक हाईवे पर ढाबों पर छापे मारे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स:::
 मोबाइल फोन नंबर 94544 66480 पर लोग अवैध शराब और कारोबार की जानकारी दे सकते हैं। जिला आबकारी अधिकारी आनंद शंकर राय ने बताया कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed