{"_id":"5736310e4f1c1bb756919fa9","slug":"contempt-of-court-filed-suit-against-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का वाद दायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का वाद दायर
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sat, 14 May 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिशारतगंज में तालाबों को पाटकर हुए अवैध निर्माण को हटाने के बारे में हाईकोर्ट के आदेश का निर्धारित समय पर पालन नहीं हुआ तो जिलाधिकारी के खिलाफ अवमानना का वाद दायर कर दिया गया है।
यह वाद बिशारतगंज निवासी जाबिर हुसैन व इकरार हुसैन ने दायर किया है। जिसमें कहा है कि अहमदनगर रकबे में पांच तालाब है। जिनमें से अधिकांश का वजूद ही खत्म हो गया है। जो तालाब बचे है उन्हें नगर पंचायत कूड़ा डलवाकर पाटने में लगी है। पिछले साल नवंबर में जनहित याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि तहसील के रिकार्ड में गाटा संख्या 193, 264, 303, 443, एवं 455 तालाब दर्ज है। गाटा संख्या 193 का क्षेत्रफल करीब पांच बीघा है, नगर पंचायत ने नाला बनवा दिया। शेष भूमि पर आसपास खेत वालों ने कब्जा कर लिया। तालाब का वजूद ही खत्म हो गया। गाटा संख्या 264 का क्षेत्रफल करीब 16 बिस्वा को पाटकर उपले पाथे जा रहे है। मोहल्ले के लोगों ने कब्जा कर रखा है। गाटा संख्या 303 तालाब के नाम से जाना जाता था, जिसका क्षेत्रफल सात बीघा है। वार्ड नौ में स्थित इस तालाब के आधे से ज्यादा भाग को पाटकर कब्जा कर लिया गया। शेष बचे भाग को नगर पंचायत के सफाई कर्मी कूड़ा डालकर पाटने में लगे हुए है। गाटा संख्या 443 का क्षेत्रफल 13 बीघा है। मुख्य रोड के किनारे के इस तालाब का नाम ताल कटोरा है। जिसमें नाला बनाने के बाद पानी सूखा दिया गया है। फिलहाल दीवार का निर्माण तालाब में कराया जा रहा है। गाटा संख्या 455 का क्षेत्रफल ढाई बीघा है जिसे पाटकर नगर पंचायत दो दशक पूर्व मार्केट का निर्माण करा चुका है। तालाब पाटे जाने के कारण जल संरक्षण की गंभीर समस्या का हवाला देते हुए कार्रवाई की मांग की गई।