{"_id":"58e7e5724f1c1b4c3e5b92b2","slug":"construction-of-mini-airport-will-start-from-april-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अप्रैल से शुरू होगा मिनी एयरपोर्ट का निर्माण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 अप्रैल से शुरू होगा मिनी एयरपोर्ट का निर्माण
बरेली।
Updated Sat, 08 Apr 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
jewar airport
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली से बड़े शहरों को हवाई सफर करने के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अगले साल यह सपना पूरा होने जा रहा है। नवरात्र में सिविल इन्क्लेव की बाउंड्रीवाल की बुनियाद भूमि पूजन के बाद रखी गई। 15 अप्रैल से निर्माण शुरू होगा। आठ महीने में बाउंड्रीवाल बनने के बाद बाकी व्यवस्थाएं पूरी होने में करीब चार महीने का वक्त और लगेगा। इसके बाद बरेली से घरेलू उड़ानें शुरू हो जाएंगी। उड़ानों के लिए त्रिशूल एयरबेस के रन-वे का इस्तेमाल होगा। इस सिविल इन्कलेव से रुहेलखंड के अलावा उत्तराखंड के लोगों को भी फायदा मिलेगा।
राजकीय निर्माण निगम ने बुधवार को रामनवमी के दिन पूजा अर्चना के बाद सिविल इन्कलेव की बाउंड्रीवाल की बुनियाद रख दी। इस दौरान एयरफोर्स के अफसरों के साथ इस मिनी एयरपोर्ट के ले आउट का मिलान भी किया गया। प्रोजक्ट मैनेजर आशीष कुमार ने बताया कि बाउंड्रीवाल का निर्माण आठ महीने में होना है। इसके बावजूद भी हम जल्द निर्माण कार्य शुरू कराकर समय से पहले बाउंड्रीवाल बनाकर एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया (एएआई) को हैंडओवर कर देंगे। उनकी टीम के इंजीनियरों ने साइट टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया है। साइट स्टोर ऑफिस बनाया जा रहा है। बाउंड्रीवाल की साइट ड्राइंग कंपलीट होने पर 15 अप्रैल को निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
एक घंटे का सफर 2500 रुपये में होगा
केंद्र सरकार की रीजनल कनेक्टीविटी स्कीम(आरसीएस) के तहत सरकार ने देश के बड़े शहरों से हवाई यात्रा शुरू करने का फैसला लिया है। इसी के तहत बरेली, जयपुर, अमृतसर आदि कई बड़े शहरों में मिनी एयरपोर्ट बन रहे हैं। बरेली से दिल्ली, लखनऊ, पटना, मुंबई, अहमदाबाद, केरल, रांची, पटना, भोपाल, देहरादून, आगरा, बनारस, इलाहाबाद, मेरठ आदि शहरों के लिए 70 सीट के छोटे हवाई जहाज उड़ान भरेंगे। इसमें अहम बात यह है कि जहां हवाई यात्रा करने में एक घंटे से कम का समय लगेगा, वहां का किराया 2500 रुपये होगा। इसके लिए आनलाइन भी बुकिंग होगी। एक घंटे से ज्यादा सफर करने वालों के लिए किराया अलग से तय होगा।
विज्ञापन
2.97 करोड़ में बनेगी बाउंड्रीवाल
निर्माण निगम के अधिकारियों के मुताबिक 1325 मीटर लंबी मिनी एयरपोर्ट की बाउंड्रीवाल की ऊंचाई 2.4 मीटर होगी। एएआई ने इसके निर्माण को राजकीय निर्माण निगम को 2 करोड़ 97 लाख रुपये भेज दिए हैं।
1997 से शुरू हुआ था सिलसिला
बरेली मेें मिनी एयरपोर्ट के निर्माण की बात 1997 से शुरू हुई थी। कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रवीन सिंह ऐरन ने मिनी एयरपोर्ट के निर्माण के लिए काफी प्रयास किए। उनके प्रयासों से सिविल इन्कलेव की फाइल ने तेजी पकड़ी। जमीन मिलने के बाद बाउंड्रीवाल बनने का सिलसिला भी जल्द शुरू हो जाएगा।
खाली होने लगी जमीन
मिनी एयरपोर्ट के निर्माण के लिए किसानों से खरीदी गई जमीन के कुछ हिस्से पर गेंहू की फसल खड़ी है। निर्माण निगम के अफसरों ने किसानों को बुलाकर जमीन खाली करने को कह दिया था। इस पर किसान फसल काटने लगे हैं। जल्द ही जमीन खाली हो जाएगी। सिविल इन्कलेव(मिनी एयरपोर्ट) त्रिशूल एयरबेस से सटी जिस 14 हेक्टेयर जमीन जमीन प्रदेश सरकार ने 70 करोड़ रुपये में खरीदकर एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया को दी है।