फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Consolidation Accountant arrested taking bribe

रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार

Tue, 09 Aug 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 09 Aug 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Consolidation Accountant arrested taking bribe
लेखपाल
एंटी करप्शन की टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर से ही चकबंदी लेखपाल सलीमउददीन को  रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद टीम ने कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। मंगलवार को लेखपाल को न्यायालय विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण के यहां पेश किया जाएगा। थाना मीरगंज के सेंजना गांव में चक बंदी चल रही थी। इस गांव के मोहम्मद सफी की तीन बीघा जमीन का चक बनाने के लिए चकबंदी लेखपाल सलीमउद्दीन चार हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे। जबकि पिछले महीने ही लेखपाल को जिला चकबंदी अधिकारी ने सफी का चक बनाने के निर्देश दिए थे। पांच अगस्त को सफी ने परेशान होकर एंटी करप्शन में अर्जी देकर अपना दर्द सुनाया। मामले की जांच कराने पर सफी की शिकायत सही निकली। सोमवार को एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने सफी से लेखपाल को कलेक्ट्रेट परिसर में ही राष्ट्रीय बचत कार्यालय के पास बुला लिया। सफी ने जैसे ही लेखपाल को रिश्वत के चार हजार रुपये थमाए टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। लेखपाल को दिए गए नोटों पर हस्ताक्षर पहले से किए गए थे। उन पर पाउडर भी लगा था। मौके पर ही टीम ने लेखपाल के हाथ धुलवाए। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने तहरीर देकर लेखपाल के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है। मंगलवार को कोतवाली पुलिस लेखपाल को न्यायालय विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण में पेश करेगी। लेखपाल पीड़ित किसान को एक महीने से परेशान कर रहे थे। लेखपाल को पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर भरत सिंह, हेड कांस्टेबिल पदम सिंह, सरफराज अली, यदुवीर सिंह भी शामिल थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed