फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Congress leader's brother beaten with cable, acid thrown

कांग्रेस नेता के भाई को केबल से पीटा, तेजाब डाला

Tue, 05 Sep 2017 01:54 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 05 Sep 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता के मेहनतकश भाई को उसी के मालिकों ने अपने घर में बंधक बनाकर पीटा और ऊपर तेजाब डाल दिया। चीखपुकार पर परिवार के लोगों और स्थानीय लोगों ने उसे बचाया तो आरोपी फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित की ओर से आरोपी दो सगे भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन

किला थाने के बड़ा बाजार कन्हैया टोला निवासी संयोग गुप्ता कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के मंडल प्रवक्ता अनुपम गुप्ता के छोटे भाई हैं। संयोग अपने पड़ोस में रहने वाले फोम गद्दों के कारोबारी अवनीत गुप्ता के यहां कर्मचारी हैं। हाल ही में बैट्री का काम करने वाले संयोग के दूसरे पड़ोसी मोहित गुप्ता ने गद्दों का काम शुरू किया। रविवार को ही उनके यहां गद्दों की पहली खेप आई। संयोग के मुताबिक अवनीत और उनके भाई अनित को शक था कि मोहित का काम उन्होंने मदद करके शुरू कराया है और उनसे विश्वासघात किया है। इससे वह रंजिश मान बैठे। सोमवार शाम काम के बहाने अनित ने उन्हें अपने घर में बुलाया। यहां वह गद्दे निकालकर देख ही रहे थे कि अनित और अवनीत ने उन्हें पकड़ लिया और बैट्री वाला तेजाब उनके ऊपर डाल दिया। तेजाब उनकी गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। इसके बाद दोनों लोगों ने बिजली के मोटे केबल से पीटना शुरू कर दिया। उनकी चीखें सुनकर उनके परिवार के लोग और पड़ोसी आ गए और इनके चंगुल से उन्हें छुड़ाया। आरोपी चेतावनी देते हुए फरार हो गए। अनुपम अपने भाई को लेकर किला थाने आए और दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराकर बर्न वार्ड में भर्ती करा दिया। मामले की जांच कर रहे सराय चौकी प्रभारी हरिश्चंद्र का कहना था कि दो पक्षों में झगड़े का मामला है, तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली गई है। वहीं, अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करने वाले डॉ. निर्मल का कहना था कि तेजाब डाला गया है या खौलता पानी, यह विस्तृत जांच से पता लग सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed