फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Commenting on the Pride of Islam Pagnbre commotion

पैगंबरे इस्लाम की शान में टिप्पणी पर हंगामा

Sat, 09 Jul 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 09 Jul 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Commenting on the Pride of Islam Pagnbre commotion
शीशगढ़ में न‌िकाला जुलूस
शीशगढ़। रमजान महीना शांतिपूर्वक निपट जाने के बाद कुछ खुराफाती माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे हैं। शीशगढ़ में व्हाट्सएप पर पैगंबरे इस्लाम की शान में आपत्तिजनक टिप्पणी से लोग भड़क गए। सैकड़ों लोगों ने उलमा की अगुवाई में पहले थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया फिर बाजार में धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक चले हंगामे से पुलिस और प्रशासन की टेंशन बढ़ गई। प्रदर्शनकारी टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

कस्बे में कुछ लोगों ने आयुषि नर्सिंग नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इससे जुड़े देवरनियां के एक गांव के महेंद्र ने शुक्रवार सुबह आठ बजे यह आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। ग्रुप से जुड़े कुछ लोगों ने इसे पढ़ा तो आक्रोश भड़क गया। जुमा की नमाज में जमा लोगों ने इसकी निंदा की। इसकी सूचना नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी गुड्डू को दी गई। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन के अफसरों को दी। लेकिन लोगों ने उनकी नहीं सुनी। सैकड़ों लोग नमाज के बाद जुलूस की शक्ल में थाने की ओर रवाना हो गए। वहां पुलिस को ज्ञापन देकर तुरंत कार्रवाई की मांग की गई। इसके बाद बाजार में शांतिपूर्ण धरने में बैठ गए। उनका कहना था कि हुजूर की शान मे गुस्ताखी कर दंगा भड़काने की कोशिश की जा रही है। इसलिए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बाद उलेमाओं ने तहरीर दी तो महेंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 क, 67 आई एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। लेकिन इससे भी प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। प्रभारी निरीक्षक हरीश राजपूत ने जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया तो धरना खत्म कर दिया गया। 
विज्ञापन

युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। 
 हरीश राजपूत प्रभारी निरीक्षक
बिशारतगंज में भी बिगड़ा माहौल, थाना घेरा
बिशारतगंज। व्हाट्सएप पर कुरान के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से आहत लोगाें ने शुक्रवार को थाने का घेराव कर प्रर्दशन किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मुकदमा लिखे जाने के बाद वापस लौट रहे प्रदर्शनकारियों ने धर्मिक नारेबाजी कर जुलूस निकाला जिससे नगर में तनाव का माहौल है। कई स्थानों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। सीओ आंवला वहीं कैंप कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के कुछ युवाओं ने बिगड़े शहजादे नाम से से व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बनाया हुआ है। ग्रुप से जुड़े धर्मपाल साहू ने एक लेख पोस्ट किया जिसमें कुरान के बारे में कुछ आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। पोस्ट देख कुछ लोगो में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में एक पक्ष के लोग एकत्र होकर थाने पहुंच गए। थाने पर उस समय एसओ मौजूद नहीं थे। भीड़ में शामिल लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्ररवाई की मांग को लेकर प्रर्दशन शुरू कर दिया। सूचना फैली तो गांव भिड़ौरा, रूटिया,बेहटा बुजूर्ग, शिवनगर आदि के तमाम लोग भी थाने पहुंच गए। सूचना पर एसओ विजय प्रताप सिंह भी थाने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियाें ने बताया कि भीड़ में शामिल कुछ लोग मामला थाना स्तर पर निपटाने के पक्ष में थे। किसी ने फोन कर धर्मपाल को भी थाने बुला लिया। धर्मपाल का कहना था कि उसने पोस्ट नहीं डाली है। बातचीत के दौरान कुछ लोग कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। बाद में एक सामूहिक तहरीर दी गई। जिसमें जहीर अहमद की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाने से वापस लौट रहे लोगों ने जुलूस निकालते हुए धार्मिक नारे लगाए जिससे तनाव व्याप्त हो गया। नगर में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। एसओ ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध धारा 295 ए वर्ग विशेष की भावनाओं को आहत करना,153 धार्मिक उन्माद फैलाना एवं 66 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed