फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Coaching students returning from tampering, three arrested

कोचिंग से लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़, तीन गिरफ्तार

Thu, 01 Dec 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 01 Dec 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Coaching students returning from tampering, three arrested
Coaching students returning from tampering, three arrested - फोटो : बरेली, अमर उजाला
सुभाषनगर में बदायूं रोड पुरानी चुंगी के पास कोचिंग से लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़ करना तीन शोहदों को महंगा पड़ गया। भीड़ ने तीनों को पकड़कर पहले जमकर पीटा फिर पुलिस को सौंप दिया।  पुलिस ने एक छात्रा की मां की तरफ से तीनों के खिलाफ मुकदमा लिखकर हवालात में डाल दिया है। 
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सुभाषनगर की रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा कोचिंग में पढ़ाई करके स्कूटी से लौट रही थी। उसके साथ दो लड़कियां और थीं। इस दौरान सुभाषनगर बदायूं रोड पर पुरानी चुंगी के पास खड़े तीन शोहदों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने शोहदों को दौड़ाया तो वह पड़ोस के ही एक घर में घुस गए। वहां अचानक तीन युवकों के घुसने पर हंगामा खड़ा हो गया। भीड़ ने घर में ही तीनों शोहदों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी। उनके कपड़े भी उतारे गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसआई अजय चौधरी ने तीनों से पूछताछ की। छानबीन में पता लगा कि शोहदों में एक युवक सुभाषनगर के ही रहने वाले मुन्नालाल का बेटा रवि है। जबकि उसके साथी शंकर पुत्र राकेश, सुनील पुत्र सागर जिला हरदोई के थाना कोतवाली के ग्राम पैनी के रहने वाले हैं। यह दोनों रवि के रिश्तेदार हैं और शादी समारोह में शिरकत करने बरेली आए थे। पुलिस ने छात्रा की मां की तरफ से छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अतुल प्रधान ने बताया कि मामले में मुकदमा लिखकर तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बाद में कुछ लोग समझौता करने की बात करने लगे, लेकिन हमने मना कर दिया।   
विज्ञापन

 
किशोरी को खेत में खींचने की कोशिश 
बरेली। सीबीगंज इलाके के गांव में तेरह साल की एक किशोरी को गांव के कय्यूम ने खेत में खींचकर ले जाने की कोशिश की। विरोध करते हुए चीख-पुकार मचाने पर आरोपी भाग गया। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की शाम को किशोरी अपने द्वियांग भाई की ट्राई साइकिल के पास खड़े होकर बात कर रही थी। इस दौरान गांव का ही एक युवक आ गया। वह उसे भाई के सामने ही खेत की तरफ खींचकर ले जाने की कोशिश करने लगा। किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया तो आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। पकड़े जाने के डर से आरोपी मौके से भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed