{"_id":"700f26662899421cb45c029f6a4efc3b","slug":"chori-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द रात में तड़ातड़ टूटे ताले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्द रात में तड़ातड़ टूटे ताले
बरेली
Updated Mon, 22 Dec 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारादरी इलाके में मुन्ना खां की नीम के पास कपड़ा कारोबारी के गोदाम के ताले तोड़कर चोर दो लाख रुपये का माल चुरा ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सूफी टोला में रहने वाले मुन्ना खां नसीम अहमद की सैलानी रोड पर मुन्ना खां की नीम के पास कपड़े की दुकान है जिसके पड़ोस में ही उनका गोदाम है। रविवार देर शाम दुकान बंद करने के बाद मुन्ना घर चले गए थे। रात को चोर उनके गोदाम के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। फिर उस कमरे का भी ताला तोड़ दिया जिसमें माल रखा था। मुन्ना के मुताबिक चोर कमरे में रखी कीमती साड़ियां, सूट और बच्चों के कपड़े समेट ले गए। कुल मिलाकर करीब दो लाख रुपये का माल चोरी हुआ है। सोमवार सुबह वह दुकान खोलने आया तो मेन गेट खुला पड़ा था। अंदर कमरे से सामान गायब था। हालांकि जगतपुर चौकी इंचार्ज राजाराम यादव ने मौके पर छानबीन करने के बाद बताया कि तीन-चार साड़ियां और सूट ही चोरी हुए हैं। मुन्ना ने बताया कि पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है।
इज्जतनगर में भी दुकान से हजारों का माल चोरी
दूसरी दुकान के ताले तोड़ते वक्त शोर मचा तो भाग निकले चोर
बरेली। इज्जतनगर इलाके में चोरों ने एक दुकान के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोर जब दूसरी दुकान के ताले तोड़ रहे थे तभी लोग जाग गए और हल्ला मचा दिया। इस पर चोर भाग गए।
विज्ञापन
इज्जतनगर की मिथिलापुरी कॉलोनी में रहने वाले अनुपम दीक्षित की बन्नूवाल नगर में जनरल स्टोर की दुकान है। चोरों ने रविवार रात उनकी दुकान के ताले तोड़े। आवाज सुनकर जागे मोहल्ले वालों ने शोर मचा दिया जिस पर चोर भाग गए। इससे पहले चोरों ने संजयनगर निवासी संजय की रजत विहार कॉलोनी स्थित परचून की दुकान का ताला तोड़ कर उसमें रखे 18 हजार रुपये नकद, दो हजार रुपये की फुटकर और रिचार्ज कूपन, नमकीन, बिस्किट के पैकेट आदि चोरी कर लिए। सोमवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर संजय ने इज्जतनगर थाने में तहरीर दी।
-----------
ट्रक से दो टायर चोरी
बरेली। प्रेमनगर निवासी चालक अजय वीर सिंह ने थाना इज्जतनगर में टायर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अजय के मुताबिक शनिवार की रात उसका ट्रक इज्जतनगर इलाके की मंडी में खड़ा था। चोर ट्रक से दो टायर चोरी कर ले गए। सोमवार को पुलिस ने उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।