फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Children killed in fights by knockout youth

बच्चों के झगड़े में युवक को पीटकर मार डाला

Thu, 16 Jun 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 16 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Children killed in fights by knockout youth
अमर स‌िंह का फाइल फोटो
लहिया गांव में मंगलवार रात बच्चों के विवाद में हुए संघर्ष में गांव के कुछ लोगों ने युवक की लाठी-डंडों से पीटकर जान ले ली। हमले में युवक के पिता और बीडीसी सदस्य भाई समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन

घटना मंगलवार की है। दोपहर में पूर्व कोटेदार गंगा राम सागर और शिव सहाय के परिवार के बच्चों में किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इस पर वे लड़ने लगे। बात घर तक पहुंची तो दोनों परिवारों की महिलाओं में गाली गलौज हो गई। जैसे-तैसे उस समय मामला निपट गया। शाम को शिव सहाय पक्ष के सूरज पाल, बाबू राम, महावीर आदि गाली गलौज कर गंगा राम सागर के घर के सामने आ धमके। उन्होंने पहले धमकी दी फिर धारदार हथियार और लाठी डंडों से गंगा राम पर हमला कर दिया। पिता को बचाने के लिए बेटे आए तो हमलावरों ने गंगाराम के 22 वर्षीय बेटे अमर सिंह पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। दूसरे बेटे बीडीसी सदस्य विद्याराम, तीसरे बेटे धनपाल और गंगाराम को लाठी डंडों से पीट दिया। परिवार वाले दया की भीख मांगते रहे मगर हमलावरों ने एक नहीं सूनी। चारों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद हमलावर चले गए। परिवार वाले किसी तरह अमर सिंह को बरेली ले गए मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। गंभीर रूप से घायल हुए गंगाराम और विद्याराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर रात में ही पुलिस गांव पहुंच गई। चार हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शिव सागर और बाबू राम को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। दो अन्य हमलावर फरार हो गए। मृतक अमर सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed