फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CBI quizzes rail staff in bribe case

सीबीआई ने गेस्ट हाउस में की रेलवेे स्टाफ से पूछताछ

Tue, 13 Feb 2018 01:28 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 13 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
CBI quizzes rail staff in bribe case
सीबीआई
लखनऊ से आई सीबीआई की टीम ने सोमवार को रेलवे गेस्ट हाउस में स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के स्टाफ से पूछताछ की। सीबीआई के निर्देश के बाद स्टेशन अधीक्षक ने तीन दिन के लिए स्टाफ की छुट्टी निरस्त कर दी है। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान ठेके पर काम करने वाले स्टाफ से भी पूछताछ की गई। बता दें कि सीबीआई वेंडरों के मेडिकल में रिश्वत के खेल की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में रिश्वत का मामला पकड़े जाने के बाद सीबीआई टीम दोबारा रविवार शाम एक इंस्पेक्टर के नेतृत्व में यहां पहुंची। सोमवार को टीम ने चार कर्मचारियों से पूछताछ की। पिछले दिनों सीबीआई लखनऊ ने वेंडर सोसाइटी के सचिव राजकुमार शर्मा की शिकायत पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में छापा मारकर बाबू अनिल चंद्रा उर्फ इंडियन को 17 हजार की रिश्चत लेते पकड़ा था। आरोपी अनिल इंडियन को सीबीआई अपने साथ लखनऊ ले गई। वहां मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में पोटर उर्मिला, सरोज और चपरासी रामकिशन तथा दो अन्य कर्मचारियों को गवाह बनाया गया है। सोमवार को सीबीआई ने गवाहों से पूछताछ की। मंगलवार को टीम के कुछ और सदस्यों के  यहां पहुंचने की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed