फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Came and caught the bride does not own

दुल्हन ढूढ़ने आए थे और फंस गए

Thu, 04 Feb 2016 01:25 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 04 Feb 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Came and caught the bride does not own
बरेली। विकलांग लड़के की शादी करने के लिए लड़की ढूंढ़ने निकला दिल्ली से आया एक परिवार पुलिस के चक्कर में फंस गया। लड़की के कथित माता पिता अचानक पैसे लेकर गायब हो गए तो वे ठगी की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने लड़की पक्ष के लोगों को भी बुला लिया। बाद में पुलिस ने लड़की के बदले 35 हजार रुपये लेने वालों को तो छोड़ दिया मगर दिल्ली के परिवार को थाने में बैठा लिया। अब उनसे मानव तस्करी का मामला बता कर एक लाख की डिमांड की जा रही है।   
विज्ञापन

दिल्ली के त्रिलोक नगर फेस टू मयूर विहार के मनीराम के 30 वर्षीय बेटे आदि का कंधा झुका हुआ है। वह जनरल स्टोर चलाता है। उसके परिवार ने शादी तय करने के लिए रुद्रपुर के मोहल्ला संजयनगर के संतोष से संपर्क साधा था। लड़की देखने के लिए आदि अपनी बहन और परिवार वालों को लेकर स्कार्पियो गाड़ी से 31 जनवरी को रुद्रपुर पहुंचा। वहां बात फाइनल नहीं हो पायी तो बिचौलिया संतोष उन्हें बहेड़ी के मोहल्ला अब्बानगर निवासी सोनू चौधरी, अंजलि और जाम सावंत गांव की लक्ष्मी के पास ले आया। सीएचसी के पास एक पेड़ के नीचे दोर्नों पक्षों में बात करायी। सोनू चौधरी और अंजलि ने अपनी भतीजी सपना का रिश्ता तय करने की बात कही। इसके बाद लड़की को लाया गया। उसके साथ आए बुजुर्ग महिला और पुरुष को माता-पिता बताया गया। बात पक्की हो जाने पर आदि और उसके परिवार के लोग सपना को लेकर शादी का जोड़ा आदि सामान खरीदने बाजार चले गए। सपना के कहने पर बुजुर्ग माता-पिता को 35 हजार रुपये दे दिए गए। लड़की पक्ष के लोगों ने रामलीला मैदान स्थित दुर्गा मंदिर में शादी करने की बात कहकर वहीं मिलने को कहा। आदि सामान लेकर वहां पहुंचा तो सभी लोग गायब थेे।
विज्ञापन

ठगी का अहसास होने पर आदि के परिवार के लोग अपराह्न तीन बजे थाने पहुंचे। यहां इंस्पेक्टर शिव रतन सिंह यादव ने उन्हें चार घंटे तक बैठाए रखा। बाद में मानव तस्करी में फंसाने की धमकी देकर भाग जाने को कहा। उनकी स्कार्पियो कार भी थाने में खड़ी कर दी। सपना से पूछताछ के बाद देर रात अंजलि, सोनू और लक्ष्मी को भी थाने बुला लिया और बिना कार्रवाई के सपना को उनके हवाले कर दिया। सपना ने बताया कि उसके माता-पिता नहीं है। वह अपनी मौसी अंजलि के साथ रहती है। आदि के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि पुलिस छोड़ने के लिए एक लाख रुपये मांग रही है जबकि उनके 35 हजार रुपये भी वापस नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़े खरीदने के बाद भाग जाने का कहा था
पुलिस को सपना ने बताया कि उसके मौसा सोनू और लक्ष्मी ने कहा था कि कपडे़ खरीदने तक आदि के साथ रहना। फिर मौका पाकर कपड़ों समेत भाग जाना। लेकिन ऐसा मौका नहीं आया। दुर्गा मंदिर आने पर पोल खुल गई।

पहली बार यूपी पुलिस के चक्कर में पड़ा हूं। जैसा सुना था वही हुआ। मैं खुद शिकायत लेकर गया और हमारे खिलाफ ही कार्रवाई कर दी। पुलिस के लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। मेरी बहनें और परिवार के अन्य लोग किच्छा जाकर ठहरे हुए हैं। हम पर पुलिस जुल्म कर रही है।

-आदि कुमार


आला अधिकारियों के संज्ञान में मामला डाल दिया गया है। मामले की जांच चल रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
-शिव रतन सिंह यादव इंस्पेक्टर बहेड़ी।

-हम पूरे मामले की छानबीन कराने के बाद ही इस मामले में कार्रवाई कराएंगे। सीओ को जांच करके रिपोर्ट देने को कह दिया है। मामला मानव तस्करी का होगा तो कोई नहीं बच पाएगा- बृजेश श्रीवास्तव, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed