{"_id":"580138344f1c1b6752292039","slug":"bwalion-grabbed-three-and-two-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन और मुकदमे दर्ज कर दो बवालियों को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन और मुकदमे दर्ज कर दो बवालियों को पकड़ा
बरेली, ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकरी गांव में मंदिर के पास ताजिये के जुलूस के रास्ते में आ रही पीपल के पेड़ की डालियों को लेकर हुए बवाल के बाद पुलिस ने बवालियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। फोटो और वीडियो क्लिपिंग के जरिए बवाल करने वालों की पहचान की जा रही है। 50 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ बवाल करने की एफआईआर के बाद शुक्रवार को तीन और मुकदमे विभिन्न धाराओं में कायम किए गए। बिहारीपुर गांव में दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की पांच टीमें अलग- अलग जगह लगातार दबिश दे रही है।
एसपी देहात यमुना प्रसाद अधिकारियों के आदेश पर अब भी बहेड़ी थाने में कैंप किए हुए हैं। अफसरों ने नेताओं के किसी तरह के दबाव को मानने से इन्कार कर दिया है। अब बाईपास स्थित लोधीपुर चौराहे पर पुलिस पर पथराव, आगजनी और पुलिस के साथ अभद्रता करने का मुकदमा दर्ज किया गया। तुलसमपुर, बिहारीपुर गांव के अलावा नगर के मोहल्ला लोधीपुर में बवाल करने वालों की पहचान करने के ताबड़तोड़ दबिश देने के बाद बिहारीपुर गांव के हनीफ अहमद उर्फ मोना और रफीक अहमद को गिरफ्तार किया गया।
इससे पहले मेंहदी, शमद, शफीक अहमद, तनवीर,अली अहमद, बजकद्दीन, इंतयाज अहमद, छोटा, खुर्शीद, शाहिद, मोअज्जम, इस्तिकार, मैसर खां, रेशम, नाजिर,शाहमत खां, छोटा समेत 50 लोगों के खिलाफ बलवा करना, जबरन ताजिए वापस गांव ले जाकर लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने के मुकदमे दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
बिरयानी बांटने वाले को खोज रही है पुलिस
पुलिस को खुफिया अमले से जरिए जानकारी मिली है कि लोधीपुर चौराहे पर बवाल के दौरान उपद्रवियों को नगर के कुछ लोगों के लिए बिरयानी का भगोना भेजा था। इसे बवाल करने को परोसा गया था। पुलिस बिरयानी भेजने और बंटवाने वाले की तलाश में सरगर्मी से जुट गई है।
डकैती का मुकदमा भी कायम
बहेड़ी। सिसंई भरोनी गांव के ट्रैक्टर ड्राइवर हरविंदर सिंह का सिर फोड़ने और मालिक रंजीत सिंह की पिटाई कर 50 हजार रुपये छीनने के मामले में भी बवालियों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज हुआ है। हरविंदर सिंह बुधवार रात धान बेचकर गांव जा रहे थे। पीछे से रंजीत सिंह भी आ रहे थे। लोधीपुर चौराहे से आगे बवालियों ने उन्हें रोककर पीटा और ट्रैक्टर तोड़ दिया था।
प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप
हाफिज अनवार अहमद कादरी ने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बवाल की रात डीएम और एसएसपी से तुलसमपुर, बिहारीपुर गांव में वार्ता हुई थी। इसके बाद थाने में देर रात उनके साथ पहुंचे मौलाना खलीक, मौलाना फरीद, सलीम चंदा ने डीएम व एसएसपी से वार्ता कराई थी। उनका कहना है कि प्रशासन ने वायदा किया था कि किसी पर कोई केस नहीं लगेगा और न ही किसी को परेशान किया जाएगा। अगर अब परेशान किया गया तो यह प्रशासन की वादाखिलाफी होगी।
..............
नेताओं के बोल
मैं नगर के लोगों से अमन चैन कायम रखने और संयम बरतने की अपील करता हूं। बहेड़ी नगर के फिजां हमेशा अच्छी रही है। यह आगे भी अच्छी रहेगी।
-अताउर्ररहमान, विधायक
भाजपा के लोग चाहते थे कि बवाल हो और किसी तरह से राजगद्दी न निकले। वे इसका राजनीतिक फायदा उठाना चाहते थे। हमें नगर में शांतिपूर्ण माहौल कायम रखने के लिए आगे आकर पहल करनी चाहिए।
-अंजुम रशीद, चेयरमैन नगर पालिका परिषद
कुछ लोग चाहते थे कि किसी तरह से पीपल के पेड़ को काट दिया जाए और वे इसका राजनीतिक फायदा उठा लें इसीलिए डीएम और एसएसपी के सामने वे बवाल करने वालों को समझाने का नाटक रच रहे थे।
-छत्रपाल सिंह गंगवार, पूर्व विधायक
हम लगातार अफसरों से संपर्क बनाए हुए हैं। इस मामले में कोई भी निर्दोष नहीं फंसना चाहिए। उस रात गुस्से में नौजवान आपा खो बैठे थे लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है प्रशासन को भी नरम रुख अपनाना चाहिए।
-नसीम अहमद, बसपा नेता
नफरतें अपने दिल में न पालें। सभी लोग आपस में भाईचारे के साथ रहें। हम दुआ करते हैं बहेड़ी में अमन चैन कायम रहे।
-नवाब राशिद खां, महान दल नेता
बहेड़ी के सीकरी गांव में पूरी तरह शांति है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात है। फोटो और वीडियो फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी जारी है। फोटो से पहचान होने पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। - यमुना प्रसाद, एसपीआरए