फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   butlar plaja

बटलर प्लाजा की पांच मोबाइल शॉप स्वाहा

Sun, 11 Jan 2015 01:15 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 11 Jan 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
butlar plaja
 शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग ने बटलर प्लाजा और इज्जतनगर रेलवे मार्केट के दस दुकानदारों को बर्बाद कर दिया। बटलर प्लाजा में लगी आग से पांच मोबाइल शॉप पूरी तरह स्वाहा हो गई तो रेलवे मार्केट में भी जनरल स्टोर, क्रॉकरी स्टोर और सर्राफा की दुकान समेत पांच दुकानें खाक हो गईं। इस मार्केट में एयरफोर्स स्टेशन की पांच फायर ब्रिगेड गाड़ियां लगाई गईं तब कहीं बमुश्किल आग बुझ पाई। दोनों घटनाओं में करीब 50 लाख के नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन

बटलर प्लाजा में सुबह करीब साढ़े सात बजे कई दुकानों से एक साथ आग की लपटें उठीं तो यहां मौजूद सफाई कर्मियों ने शोर मचाया। सूचना दिए जाने के बाद दमकल की दो गाड़ियां पहुंच गईं और बिजली की सप्लाई कट कराने के बाद आग बुझाना शुरू किया। मौके पर पहुंचे व्यापारी भी बाल्टियां लेकर आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। आग से माधोबाड़ी के संजय पाल की एसएस कम्युनिकेशन से करीब पांच लाख के मोबाइल और उपकरण, उनके चाचा घनश्याम की घनश्याम कम्युनिकेशन से करीब तीन लाख के मोबाइल, लाल फाटक के संजीव राठौर की दुकान से काउंटर और मोबाइल सेट समेत करीब दो लाख का माल, पशुपति विहार निवासी सपा नेता सज्जन खान की खान कैमरा शॉप से करीब बीस लाख के कैमरे और एक्सेसरीज तो मंजीत कुमार की ओम कम्युनिकेशन में करीब तीन लाख का माल स्वाहा हो गया। आग बुझने के चार घंटे बाद भी यहां दुकानों से धुआं उठता रहा।
विज्ञापन

इज्जतनगर की रेलवे कालोनी मार्केट की दुकानों में तड़के चार बजे अचानक आग लगी। यहां इज्जतनगर थाने की चीता बाइक के जवान जस्सी सिंह ने धुआं उठता देखा तो पहले फायरब्रिगेड को फोन किया और फिर सबस्टेशन पर फोन करके लाइट कट कराई। व्यापारियों को भी सूचना देकर बुला लिया। फायरब्रिगेड की तीन गाड़ियों के साथ एयरफोर्स स्टेशन की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। यहां सुधीश कुमार के जनरल स्टोर में पांच लाख का नुकसान, विजय शंकर चौरसिया की बिसातखाना दुकान में करीब आठ लाख का माल, विजय सचदेवा के बैग स्टोर से करीब दो लाख का माल, केतन ज्वैलर्स से चांदी के नए पुराने आभूषणों समेत करीब चार लाख का माल और सुरेंद्र के मल्होत्रा क्राकरी स्टोर से एक लाख का माल जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेता ने लगाया साजिश का आरोप
फायर ब्रिगेड और पुलिस ने दोनों जगह आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी है। बटलर प्लाजा में संजय और घनश्याम की दुकानों को लेकर विवाद चल रहा था। मालिक दुकान खाली कराने को कह रहे थे। दुकानदारों के मुताबिक वे एक-दो दिन में दुकान खाली करने वाले थे। इससे पहले ही किसी ने आग लगा दी। वहीं सज्जन खां ने घनश्याम और दुकान मालिक के खिलाफ साजिशन आग लगाने की तहरीर दी। कहा कि अग्निकांड इन्हीं के विवाद का नतीजा है। कोतवाल अनिल समानिया ने बताया कि आरोप सही नहीं है। आग शार्ट सर्किट से ही लगी है।

 
केंद्रीय मंत्री संतोष भी पहुंचे
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार दोपहर रेलवे कालोनी के मार्केट पहुंचे। वहां उन्होंने दुकानदारों को दिलासा दिया। कहा कि वह डीएम से मुआवजे के लिए बात करेंगे। व्यापारियों ने उन्हें बताया कि तीन साल पहले इसी बाजार की 124 दुकानें जल गई थीं। वायदे तब भी किए गए थे लेकिन मिली एक छदाम तक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed