फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Businessman 's pocket withdrawal of Rs 65 thousand

व्यापारी की जेब से 65 हजार रुपये निकाले

Sun, 10 Jan 2016 01:45 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 10 Jan 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शहर में चल रहे आटो रिक्शा में जेब कतरों का गैंग सक्रिय है। पीलीभीत के जोगराजपुर निवासी व्यापारी अशफाक की जेब से सेटेलाइट बस अड्डे जाते समय ऑटो रिक्शा 65 हजार रुपये उड़ा लिए। वह घर से खरीददारी करने के लिए बरेली आए थे। जेब कतरे का पीछा करते हुए सड़क पर गिर जाने से व्यापारी का पैर टूट गया। व्यापारी को शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 शनिवार को जोगराजपुर(पीलीभीत) के अशफाक की गांव में ही इलेक्ट्रानिक के सामान की दुकान है। वह शनिवार को सुबह अपनी दुकान का सामान खरीदने बरेली गए थे। अशफाक ने मोबाइल पर बताया कि वह सेहरामऊ स्टेशन से ट्रेन में पीलीभीत और वहां से रोडवेज बस से बरेली पहुंचे। बरेली में वह सेटेलाइट बस स्टैंड से ऑटो रिक्शा में बैठकर पुराने रोडवेज जा रहे थे। रास्ते  में थ्री व्हीलर में पीछे एक जेबकतरा बैठा था, जिसने अशफाक की जेब से पर्स उड़ा दिया और चलते थ्री व्हीलर से कूदकर भागने लगा। उसे देखकर अशफाक को अपनी जेब कटने का अहसास हुआ, जिससे वह थ्री व्हीलर से कूदकर जेबकतरे का पीछा करने लगे। पीछा करने के दौरान वह सड़क पर गिर गए, जिससे पैर टूट गया। इससे जेबकतरा भागने में सफल हो गया। अशफाक ने बताया कि पर्स में 65 हजार रुपये थे। घायल अशफाक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर उसके भाई इकरार और इश्तियाक बरेली आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed