फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Burnt alive for dowry

दहेज के लिए जिंदा जला दिया

Wed, 13 Apr 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 13 Apr 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Burnt alive for dowry
जलकर मौत
दहेज के खातिर ससुराल वालों ने बहू को जिंदा जलाकर मार डाला। हत्या के बाद ससुराल वाले शव छोड़कर भाग गए। मृतका के पिता की ओर से घटना की रिपोर्ट उसके पति, सास, ससुर, देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की जलने से मौत होने की बात सामने आई है। एसओ धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना बहेड़ी के गांव पुनैई निवासी यादराम पुत्र लाखन सिंह ने बताया कि उसने अपनी पुत्री लक्ष्मी की शादी चार माह पूर्व थाना हाफिजगंज के गांव अहमदाबाद निवासी हरदयाल के पुत्र प्रदीप के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नही था। दहेज में एक लाख व मोटर साइकिल की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर लड़की को प्रताड़ित करने लगे। सोमवार की शाम को लड़की के पति प्रदीप व ससुर हरदयाल, सांस, देवर आदि ने कमरे में बंद कर उसके उपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाकर मारकर फरार हो गये। गांव वालों की सूचना पर वह जब गांव पहुंचे तो उन्हें अपनी लड़की का शव कमरे मेे बुरी तरह से जला हुआ पड़ा मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की रिपोर्ट लड़की के पिता यादराम ने पति प्रदीप,ससुर हरदयाल, सांस कुसुमा देवी, देवर नंदराम, चचिया ससुर रामेश्वर दयाल के खिलाफ धारा 498 ए/304बी व 3/4 दहेज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करवायी है। एसओ धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि महिला बुरी तरह जल गयी थी। सामान बिखरा तथा चूड़ियां टूटी पड़ी थीं। एक दरवाजे की किवाड़ व दीवार टूटी हुई थी। मृतका के पिता की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं सुबूत
लक्ष्मी को जलाकर मारा गया है। इस बात की पुष्टि फील्ड यूनिट की रिपोर्ट भी कह रही है। लक्ष्मी की जली हुई लाश चारपाई पर सीधी लेटी जैसे पड़ी थी। उसके बांये हाथ में कलावा जला हुआ है। उसका चेहरा भी जलाने की कोशिश की गई है। बाल पूरी तरह से जले नहीं है। पड़ोस में पड़े कपड़े भी नहीं जले हैं। इससे अंदाजा यह लगाया जा रहा था कि जलाने से पहले लक्ष्मी को नशा देकर बेहोश तो नहीं कर दिया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed