{"_id":"5ae3813e4f1c1b46098b6cff","slug":"builder-jagmohan-arrested-with-son-in-land-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट का फर्जी बैनामा करने पर बिल्डर जगमोहन गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लॉट का फर्जी बैनामा करने पर बिल्डर जगमोहन गिरफ्तार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
jagmohan
बिल्डर जगमोहन को फर्जी बैनामा करके एक प्लॉट बेचने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जगमोहन के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पीड़िता और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देने और गालीगलौज करने के आरोप में पुलिस ने जगमोहन के बेटे को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
किला के खन्नू मोहल्ला की रहने वाली सुषमा अग्रवाल पत्नी अशोक कुमार ने समाधान दिवस में बिल्डर जगमोहन सिंह के खिलाफ आशुतोष सिटी में करीब 216 वर्गगज के प्लॉट का फर्जी बैनामा कराकर धोखाधड़ी करने की शिकायत की थी। इसे जांच कर कार्रवाई के लिए इज्जतनगर थाना पुलिस को भेजा गया था। सुषमा के मुताबिक जगमोहन से मुलाकात होने पर जब उन्होंने एक प्लॉट लेने की इच्छा जताई तो उसने आशुतोष सिटी में 216 वर्गगज का प्लॉट नंबर 52 सी लेने को कहा। उन्हें बताया कि प्लाट जिस खेत का हिस्सा है, वह करीमउल्ला पुत्र सालार बख्श निवासी पीरबहोड़ा का है। वह उस समय पंजाब में रहता था। उन्हें जगमोहन ने पॉवर ऑफ अटॉर्नी दिखाई। इस पर सुषमा ने 81360 रुपये देकर प्लॉट खरीद लिया। इसका बैनामा अक्तूबर 2004 में सब रजिस्ट्रार कार्यालय से हुआ। इसके बाद जगमोहन ने प्लॉट पर सुषमा को कब्जा दे दिया तो उन्होंने 1.20 लाख रुपये खर्च करके प्लॉट की बाउंड्री वॉल करा दी।
बकौल सुषमा, अक्तूबर 2017 में जब उन्होंने प्लॉट पर निर्माण कराना चाहा तो करीमउल्ला के परिवार के लोग आ गए और बताया कि करीमउल्ला की मौत के बाद जमीन उनके बेटे कुरबान हुसैन और मुबारक हुसैन के नाम आ गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि करीमउल्ला की मौत 2004 में होने के बाद पॉवर ऑफ अटार्नी स्वत: खत्म हो गई थी। जब पीड़िता ने जगमोहन से अपने रुपये वापस मांगे तो वह टाल मटोल करता रहा। पीड़िता के मुताबिक 17 अप्रैल को वह अपने बेटे अनुज के साथ जगमोहन के घर पहुंची तो वह और उसका बेटा सचिन गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जगमोहन को गुरुवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया, जबकि उसके बेटे सचिन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।