फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bride refuses to marry drunked groom

नशे में धुत दूल्हे को देख दुल्हन बोली- ये शादी नहीं हो सकती 

Wed, 21 Mar 2018 12:22 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 21 Mar 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bride refuses to marry drunked groom

इधर वधू पक्ष द्वारचार की रस्म के लिए तैयार खड़ा था, उधर शराब के नशे में धुत दूल्हा बग्घी में ही बेहोश पड़ा रहा। वर पक्ष ने पहले तो उसकी तबीयत खराब होने के बहाने बनाए, नहलाकर दूल्हे को होश में लाने की भी कोशिश की, लेकिन बात आखिरकार खुल गई। दूल्हे की इस हालत की खबर दुल्हन तक पहुंची तो उसने शराबी के साथ शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। 

विज्ञापन

बारात गांव दलपतपुर से भोजीपुरा आई थी। गाजे-बाजे के साथ बारात देर शाम वधू के द्वार पर पहुंची, लेकिन बात उस वक्त बिगड़नी शुरू हो गई जब दूल्हा बग्घी से ही नीचे नहीं उतरा। वर पक्ष के लोगों ने यह कहकर बात संभालने की कोशिश की कि दूल्हे की तबीयत खराब है, लेकिन कुछ ही देर बाद बात खुल गई कि दूल्हा ज्यादा शराब पीने से बेहोश हो गया था। बग्घी भी उसकी उल्टियों से बुरी तरह सनी हुई थी। किसी तरह दूल्हे को नीचे उतारकर वर पक्ष ने उसे खूब नहलाया ताकि उसका नशा कुछ हल्का हो जाए, लेकिन इसके बाद भी वर पक्ष को मायूसी ही हाथ लगी। उधर, दूल्हे की ही तरह शराब के नशे में धुत उसके दोस्तों ने भी खाने के स्टाल पर हंगामा शुरू कर दिया। पंडाल में कोहराम मच गया। पंडाल में चल रहे हंगामे के बारे में जब दुल्हन को पता चला तो उसने रोते हुए शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद वधू पक्ष के लोग भड़क गए। यह देख कुछ बाराती तो खिसक लिए, लेकिन बाकी बारातियों को बंधक बना लिया गया। इस दौरान दूल्हा बेहोश ही पड़ा रहा। सुबह उसको होश आया। 
विज्ञापन


खर्च की रकम देने के बाद छूटे बाराती 
दुल्हन के पिता ने बताया कि उन्होंने नगदी समेत कुछ सामान लगुन में दिया था। यह सामान उन्होंने वापस मांगा। सुबह पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में इस पर समझौता हो गया कि वर पक्ष खर्च की पूरी रकम को वधू पक्ष को चुकाये। वर पक्ष की ओर से सारा सामान वापस करने के बाद ही मामला खत्म हुआ। थाने में भी दोनों पक्षों ने लिखित समझौतानामा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed