{"_id":"585ecbd04f1c1b3e4de3b446","slug":"bjp-leader-s-daughter-robbed-robber-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की बेटी से लुटेरे ने मोबाइल छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता की बेटी से लुटेरे ने मोबाइल छीना
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 25 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
mobile shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की ढिलाई से लुटेरों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। बाइक सवार लुटेरा शील हॉस्पिटल के निकट भाजपा नेता की बेटी के हाथ से दिन दहाड़े स्मार्ट फोन छीन ले गया। भाजपा नेता की बेटी जब तक चिल्लाई और आस-पास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक लुटेरे तेज रफ्तार से बाइक लेकर गलियों में घुसकर आंख से ओझल हो गया। सूचना पर चीता मोबाइल मौके पर पहुुंची और मामले की पूरी जानकारी की। भाजपा नेता ने एसपी सिटी से शिकायत की। इसके बाद आवास विकास चौकी इंचार्ज हरकत में आए और घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
भाजपा नेता गुलशन आनंद की बेटी शनिवार अपराह्न ढाई बजे राजेंद्र नगर में बांके बिहारी मंदिर से घर लौट रही थी। शील हॉस्पिटल के पास ही सड़क के दूसरी ओर भाजपा नेता का घर है। अपने घर से मात्र 10 कदम की दूरी पर उसने पर्स से अपना स्मार्ट फोन निकाल लिया और बात करने के लिए कान में लगाया। इतने में काली बाइक पर सवार एक लुटेरा तेज रफ्तर से उसके पास से गुजरा और हाथ से मोबाइल छीनते हुए बाइक बैक गलियों में लेकर भागने लगा। भाजपा नेता गुलशन आनंद के अनुसार 2.53 बजे उन्होंने पुलिस को यूपी100 पर फोन कर घटना की खबर दी। इस पर उधर से किसी मैडम ने कहा कि पहले आप थाने आकर तहरीर दीजिए। फिर कार्रवाई की जाएगी। इस पर उनकी मैडम से मोबाइल पर ही नोकझोंक हो गई। बाद में भाजपा नेता ने पूरा मामला एसपी सिटी समीर सौरभ को बताया। एसपी सिटी के निर्देश पर चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।