{"_id":"5a469f524f1c1b4e718bbf48","slug":"bjp-leader-hara-absconded-fir-lodged-then","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता हुआ फरार.. तब दर्ज की एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता हुआ फरार.. तब दर्ज की एफआईआर
बरेली।
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
बानख्ााना में पुिललिस तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बानखाना में बवाल कर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ थाना प्रेमनगर में दो और एफआईआर दर्ज की गई हैं। उपद्रव के आरोपी बरकात के पिता मो. मियां उर्फ बब्बू की तहरीर पर भाजपा नेता अंकित भारती के खिलाफ जानेलवा हमले और बवाल की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई। अंकित की तरफ से भी पूर्व सभासद नदीम के दो बेटों सहित 31 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस तरह इस मामले में कुल मिलाकर 118 लोगों के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इनमें से एक ही आरोपी बरकात की ही गिरफ्तारी हुई है। दिलचस्प यह है कि दूसरे पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर फरार हुए भाजपा नेता अंकित को पुलिस अब तलाशती घूम रही है।
भाजपा नेता अंकित के खिलाफ उपद्रव के आरोपी बरकात के पिता मो. मिया उर्फ बब्बू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। तहरीर में कहा गया है कि उनके बेटे दानिश और बरकात स्पीड ब्रेकर से लोगों को समस्या होने के कारण उसे तोड़ रहे थे। इसी दौरान भाजपा नेता अंकित भारती अपने पंद्रह-बीस साथियों के साथ तमंचे और लाठी-डंडों के साथ पहुंच गया और गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। अंकित और उनके साथियों ने पथराव और फायरिंग करके दहशत फैला दी। सीओ प्रथम कुलदीप कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद अंकित भारती के घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह फरार चल रहा है। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।
भाजपा नेता ने कहा, ब्रेकर तोड़ने से रोकने पर किया हमला
भाजपा नेता अंकित भारती ने पूर्व सभासद नदीम के बेटों अमन और जोएब, दानिश, मोनिस, बरकात, शन्नू सहित 25 अज्ञात बवालियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को तहरीर सौंपी थी। अंकित ने आरोप लगाए थे कि उनके कार्यालय पर गोपाल व लक्ष्मण सहित अन्य लोग बैठे थे। इसी दौरान करीब 3:30 बजे आरोपी आकर वहां बना स्पीड ब्रेकर तोड़ने लगे। उन्होंने गोपाल, लक्ष्मण सहित अन्य लोगों के साथ विरोध किया तो फायरिंग और पथराव शुरू कर दिया गया। कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुये आरोपी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
नदीम समेत 66 के खिलाफ पहले ही दर्ज हो चुकी रिपोर्ट
बवाल के बाद बृहस्पतिवार को घायल लक्ष्मण मौर्य के भाई गोपाल मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व सभासद नदीम, उनके भाई बब्बू, सभासद के बेटे अमन व जोएब, दानिश, बरकात, जुबैद, रेहान दद्दी, फुरकान, मोनिस, रेहान शाही, फरमान, विक्की, मुखिया, परखी, विक्की सहित पचास अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इस तरह भड़का था बवाल
चुनाव का हिसाब बराबर करने के लिए स्पीड ब्रेकर को बहाना बनाया गया था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले स्पीड ब्रेकर की ठोकर लगने से एक महिला और बच्चा गिर गया था। बृहस्पतिवार को नदीम ने कुछ लड़कों को भेजकर स्पीड़ ब्रेकर तुड़वा दिया। अंकित के विरोध पर दरोगा सुशील शर्मा पहुंचे थे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया था। मगर चुनावी रंजिश के चलते नदीम ने मामले को हवा देनी शुरू कर दी। इसके डेढ़ घंटे बाद पूर्व पार्षद नदीम कई लोगों को साथ लेकर वहां पहुंचा। इन लोगों ने पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। इसमें गोपाल मौर्य के भाई लक्ष्मण मौर्य और सुभाष घायल हो गए।
--------------------
हथियारों का शौकीन, फेसबुक पर करता है नुमाइश
बरेली। बवाल में अंकित भारती का नाम सामने आने और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने फेसबुक से उसकी कई ऐसी तस्वीरें हासिल की हैं, जिनमें अंकित असलहों की नुमाइश करता नजर आ रहा है। तस्वीरोें में अंकित के साथ दिख रहे लोगों से भी पुलिस संपर्क कर रही है ताकि अंकित की गिरफ्तारी हो सके।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि तस्वीरों में दिख रहे असलहे लाइसेंसी है या नहीं। लाइसेंस है तो किसके नाम और बड़ी संख्या में असलहों की नुमाइश करने का उद्देश्य क्या है। अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सियासत भी शुरू हो गई है। भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया का कहना है कि अंकित ने निकाय चुनाव में भाजपा से टिकट मांगा था, टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय चुनाव लड़ा। वह शहर विधायक अरुण कुमार के कार्यालय में सहयोग देते हैं। पुलिस ने जल्दबाजी में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी। इस मुद्दे पर पुलिस अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। बता दें कि जो स्पीड ब्रेक बवाल की जड़ बना, वह अंकित ने अपने चुनाव कार्यालय के बाहर बिना अनुमति बनवाया था। इसी कारण वह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगाहों में खटक रहा है। उपद्रव के आरोपी बरकात के पिता मो. मियां की तरफ से तहरीर आने के बाद आनन-फानन में अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई।
---------
ईद मिलादुन्नवी पर भी बरकात ने की थी खुराफात की कोशिश
प्रेमनगर थाने के इंस्पेक्टर पंकज वर्मा ने बताया कि उपद्रव के आरोपी बरकात ने ईद मिलादुन्नवी पर भी खुराफात कराने की कोशिश की थी। कुतुबखाना से निकलने वाली अंजुमन को रोका था जिसके बाद गुस्साए लोगों को पुलिस बमुश्किल शांत करा सकी थी।
यूपी 100 के ड्राइवर की चूक से नहीं मिल सका सबूत
यूपी 100 गाड़ी के चालक की एक चूक से पुलिस के हाथ से अहम सुराग निकल गया। हर यूपी 100 की गाड़ी में सीसी कैमरा लगा होता है। गाड़ी के मौके पर पहुंचने तक इस कैमरे में रिकार्डिंग मिली लेकिन इसके बाद चालक ने गाड़ी बंद की तो कैमरे ने भी काम करना बंद कर दिया और आगे की रिकार्डिंग नहीं हो सकी। दरअसल यूपी 100 की गाड़ी में लगे सीसी कैमरा तभी काम करता है, जब गाड़ी चालू हो। इस घटना के बाद एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने सभी यूपी 100 गाड़ियों के सीसी कैमरों का सर्किट डायरेक्ट करने के निर्देश जारी किये हैं।
सिर्फ एक फुटेज पुलिस को मिली
जांच में पुलिस के हाथ सिर्फ एक रिकार्डिंग लगी है। जिसमें पूर्व सभासद के पक्ष के लोग स्पीड ब्रेकर तोड़ रहे हैं। पथराव और फायरिंग करते उपद्रवियों के वीडियो साक्ष्य जुटाने में पुलिस जुटी हुई है।
--------
तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी है। जिन उपद्रवियों के नाम सामने आए हैं, उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
- रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी