फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP and SP councilors attempts agreement

भाजपा और सपा पार्षदों में समझौते के प्रयास नाकाम

Tue, 05 Apr 2016 01:11 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 05 Apr 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम बोर्ड की 30 मार्च को सामान्य बैठक में सपा और भाजपा पार्षदों के बीच गाली गलौज, हाथापाई और महिलाओं से अभद्रता के मामले में समझौते के प्रयास नाकाम हो गए हैं। मेयर की मध्यस्थता की कोशिश भी विफल हो गई। भाजपा पार्षदों ने महापौर को नगर विकास सचिव के नाम ज्ञापन सौंपकर सपा के पांच पार्षदों की सदस्यता समाप्त करने की मांग दोहराई। वहीं सपा के पार्षदों ने शाम को एसपी सिटी से मिलकर भाजपा पार्षदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। 
विज्ञापन

मेयर डा. आईएस तोमर ने सोमवार को सपा पार्षदों में उपसभापति रेहान अली, पार्षद दल नेता राजेश अग्रवाल, आरिफ कुरैशी, अकील गुड्डू, सुनीता यादव, शमीम अहमद आदि के साथ भाजपा से समझौते पर बातचीत शुरू की। इसी समय भाजपा के पार्षद भी मेयर कक्ष में घुस गए। मेयर और भाजपा पार्षदों के बीच आधे घंटे से ज्यादा दरवाजे बंद करके गोपनीय बात भी चली। मगर, जब भाजपा के पार्षद गेट खोलकर बाहर आए तो सबने एक स्वर में समझौते की बात से इनकार कर दिया। छंगामल मौर्य, शालिनी जौंहरी, डा. अजय सक्सेना, रंजीत रस्तोगी, हरवंश कश्यप और रीना गुप्ता आदि ने कहा कि सपा के पार्षदों ने सदन में महिलाओं से अभद्रता की। वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई कर ऐसे पार्षदों की सदस्यता निरस्त की जाए। समझौता किस बात का। भाजपा पार्षदों ने विकास शर्मा की अगुवाई में डीएम की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर सपा पार्षदों की सदस्यता निरस्त करने की मांग की। 
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर उपसभापति रेहान अली, राजेश अग्रवाल, शमीम अहमद आदि ने भी समझौता नकार दिया। सपा पार्षदों ने कहा कि वह मान सम्मान की कीमत पर भाजपा से समझौता नहीं करेंगे। राजेश अग्रवाल की अगुवाई में सपा के पार्षद एसपी सिटी से मिलने गए और भाजपा पार्षदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। सपा ने भाजपा के पांच पार्षदों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
 ऐसे विफल हो गया समझौता 
 नगर निगम बोर्ड की 30 मार्च को चल रही सामान्य बैठक में कस्तूरबा बालिका इंटर कालेज की बिल्डिंग के तिलक इंटर कालेज में हस्तांतरण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा और सपा के पार्षद आमने-सामने आ गए थे। सदन में हंगामा और हाथापाई तक हो गई। विवाद बढ़ता देख मेयर डा. आईएस तोमर ने भाजपा पार्षद छंगामल मौर्य और रीता डिसूजा के पति तिलकराज डिसूजा से बात कर दोनों दलों के बीच समझौते का प्रस्ताव रखा। भाजपा का एक गुट तो सहमत था लेकिन पार्षद दल नेता विकास शर्मा और शालिनी जौहरी किसी कीमत पर तैयार नहीं हुई। जब आधे भाजपा पार्षद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने चले गए तो सपा के पार्षदों ने भी समझौता विफल बताकर भाजपा के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया।


‘दोनों दलों के पार्षदों के बीच समझौता कराने की कोशिश चल रही थी। समझौता पार्षदों को करना था। जहां तक कार्रवाई की बात है कि समझौता न होने की स्थिति में वीडियो फुटेज की रिपोर्ट के आधार पर अभद्रता करने वाले दोनों दलों के पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखूंगा।’ डा. आईएस तोमर, मेयर 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed