{"_id":"58728c1f4f1c1b1629ba8520","slug":"bhideh-electoral-rivalry-of-two-side-one-was-stopped-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में दो पक्ष भिडे़, एक की थम गई धड़कन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में दो पक्ष भिडे़, एक की थम गई धड़कन
बरेली
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधान और उसके साथियों ने प्रधानी चुनाव की रंजिश में गांव की बाजार में लाठी डंडों और कांता मारकर चार लोगों को घायल किया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र में भर्ती कराया गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान एक व्यक्ति की हृदयगति रुक जाने से मौत हो गई। इस पक्ष ने दूसरे पक्ष को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम पचौमी में रईसउद्दीन शाम चार बजे अपनी दुकान बंद अपने पुत्र अहसान और इमरान और भाई रफीउददीन के साथ दो बाइक से घर वापस जा रहा था । बताया जाता है कि गांव की बाजार में चुनावी रंजिश को लेकर गुड्डू पुत्र शमशुद्दीन, पूर्व प्रधान पप्पू पुत्र शमशुद्दीन, छोटे, लक्की, फरहान रजा, इस्लामुद्दीन आदि ने पचौमी बाजार में घेर लिया और दोनों बाइक पर बैठे रईसउद्दीन, इमरान अहसान और रफीउद्दीन पर कांता, लाठी, डंडों से वार किया ।जिससे वह नीचे गिर गए और लाठी, डंडे से मारपीट करने लगे। गुड्डू ने कांते से वार कर घायल कर दिया। रईसउद्दीन की जेब से 2740 रुपये भी लूट लिए । घायलों को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । घटना की तहरीर थाना कोतवाली में दे दी गई । उधर दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया है कि झगडे़ में तौले नामक एक व्यक्ति की दहशत में मौत हो गई । दूसरे पक्ष को उसकी मौत का जिम्मेदार बताते हुए थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने तौले के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।