{"_id":"57854f374f1c1b117a13eb20","slug":"bhgul-river-ridden-uncle-nephew","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहगुल नदी में डूबे चाचा, भतीजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहगुल नदी में डूबे चाचा, भतीजा
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 13 Jul 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर। गोद भराई की रस्म में आए नदी में नहाने गए चाचा-भतीजा बहगुल नदी में डूब गए। गांव वालों और गोताखोरों ने भी चाचा-भतीजा को नदी में काफी तलाश किया लेकिन पता नहीं लगा। अंधेरा होने पर गोताखोरों ने तलाशी रोक दी। बुधवार को फिर तलाश किया जाएगा। थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतापुर निवासी इरशाद की पुत्री की गोद भराई की रस्म में लड़के वालों के साथ रिश्तेदार भी आए। लड़का पक्ष के ग्राम बंडा, थाना निगोही निवासी चाचा-भतीजा जब्बार तथा लाल मोहम्मद भी गोद भराई की रस्म में आए। मंगलवार को दोपहर लगभग ढाई बजे चाचा भतीजे जब्बार और लाल मोहम्मद उनके रिश्तेदार तथा गांव अन्य लोग भी ग्राम भगवंतापुर के निकट बहने वाली बहगुल नदी में नहाने गए। बारिश का मौसम होने के कारण बहगुल नदी में पानी काफी ज्यादा है। बहाव भी तेज है। बहगुल नदी के तेज बहाव में नहाते हुए चाचा-भतीजा पानी के भंवर में फंस गए। दोनों के डूबने से उनके रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। गांव के ही लोगों ने बहगुल में काफी तलाशा। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों से दोनों को तलाश करवाया लेकिन दोनों को कोई पता न चला। इधर शाम के कारण अंधेरा होने पर गोताखोरों ने तलाश रोक दी है। कल फिर से दोनों को नदी में खोजा जाएगा। 25 वर्षीय भतीजा लाल मोहम्मद बीएससी का छात्र है।
विज्ञापन