फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bhakra not thrown in the river by the girls intoxicated

लड़कियों को नशा देकर तो भाखड़ा नदीं में नहीं फेंका गया

Wed, 07 Sep 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 07 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
थाना मीरगंज के सैंजना गांव की चार मौतों को पुलिस ने अपनी कहानी बनाकर भले ही आत्महत्या घोषित कर दिया, लेकिन अभी सबके मन में बाकी हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कहीं लड़कियों को नशा देकर तो भाखड़ा नदी में नहीं फेंक दिया। विधि विज्ञान प्रयोगशाला परिक्षेत्रीय यूनिट की उप निदेशक डॉक्टर वंदना दुबे ने अपनी टीम के साथ दो लड़कियों की लाशें मिलने के स्थानों का मुआयना किया।    
विज्ञापन

27 अगस्त को सैंजना गांव के ओमकार की बेटी शारदा की लाश शाही थाना इलाके में बलेही गांव के पास, महेंद्र की बेटी प्रीति की पैगानगली गांव और बेनीराम की बेटी पिंकी का दिल्ली रोड पर गूला गांव के पुल के पास भाखड़ा नदी में शव मिला था। यही तीनों ही लाशें गांव से दस किलोमीटर के इलाके में थीं। एक दिन पहले ही दोपहर बारह बजे तीनों लड़कियां शौच को घर से निकलने के बाद गायब हो गई थीं। पुलिस की कहानी के मुताबिक शारदा के राजू से संबंध थे। राजू के दो बार उसके घर में पकड़े जाने से बाद पिता के डांटने से खफा होकर उसने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली।  उसकी दोनों बहनें भी बचाने के चक्कर में नदी में कूदकर मर गईं, लेकिन पुलिस की यह सब काल्पनिक कहानी है। पुलिस अपनी इस कहानी को अभी तक सिद्ध नहीं कर पाई है। जानकारों के मुताबिक नशा देकर भी लड़कियों को नदी में फेंका गया होगा तो पोस्टमार्टम में डूबकर मौत होने की बात ही आएगी। विधि विज्ञान प्रयोगशाला उप निदेशक ने नए सिरे से भाखड़ा नदी के किनारे पहुंचकर फिर से कई अनसुलझे सवालों का हल निकालने की कोशिश की। अभी उन्हें शाही इलाके में उस स्थान पर भी जाना है, जहां शारदा की लाश मिली थी। उप निदेशक की रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी।   
विज्ञापन

इन सवालों का हल ढूंढने की कोशिश
0-शारदा ने मां-बाप से खफा होकर आत्महत्या की तो उसे बचाने के लिए नदी में कूदी बहनों की लाशें अलग-अलग स्थानों पर क्यों मिलीं?
0-पिंकी और प्रीति की लाशें ऐसे स्थानों पर क्यों मिलीं जहां तक जाने का रास्ता है। शारदा की लाश जिस स्थान पर मिली मिर्जापुर होकर वहां भी आसानी से पहुंचा जा सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

0-भाखड़ा नदी में पानी का बहाव ही इतनी तेज नहीं है तो लाशें इतनी दूर बहकर कैसे पहुंच गई हैं।
0-शारदा के जिस दोस्त राजू को संदिग्ध मानकर पुलिस उसे पकड़ने के बाद मौतों के रहस्य का खुलासा करने का दावा कर रही थी। उसे किसने जहर देकर मार दिया
0-जहर की एक पुड़िया से राजू की मौत हो सकती थी तो उसे तीन तरह का कीटनाशक ले जाने की क्या जरूरत थी।
0-पिता के पकड़े जाने के बाद राजू पुलिस के संपर्क में था और कह रहा था कि वह आ रहा है तो उसने आत्महत्या क्यों कर ली।
0-सैंजना गांव के प्रधान मोहम्मद यूसुफ और सोमपाल के पास राजू था तो वह पूरे मामले को क्यों छुपा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed