फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Beaten in the night procession , firing in the morning at home

रात को बारात में पीटा, सुबह घर पर की फायरिंग

Fri, 22 Jan 2016 01:01 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 22 Jan 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बारात में डांस के दौरान पैर पर पैर रखने से छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इसके बाद एक गुट ने दूसरे गुट के छात्रों के घर पर हमला बोल दिया। घर से कॉलेज जाने के लिए निकले छात्र पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए तो फायरिंग करने वाले भाग गए। छात्र ने अपने साथियों के साथ बारादरी थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना बीसलपुर (पीलीभीत) के गांव बढे़रा निवासी देवेंद्र का पुत्र नरेंद्र कुमार (22) बरेली के निजी मेडिकल इंस्टीट्यूट से नर्सिंग का कोर्स कर रहा है। वह संजय नगर में किराए के मकान में रहता है। उसके सहपाठी के दोस्त छात्र नेता के भाई की बुधवार रात बारात थी जिसमें वह भी गया था। नगर निगम के पास आयोजित शादी समारोह में बारात चढ़त के दौरान बुधवार की रात बाराती डांस कर रहे थे। इसी दौरान नरेंद्र का पैर डांस कर रहे एक निजी कॉलेज से बीएससी कर रहे राजेंद्रनगर निवासी एक छात्र के पैर पर पड़ गया। जिसको लेकर दोनों में शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े नौ बजे नरेंद्र कॉलेज जाने के लिए घर से निकला तभी राजेंद्रनगर निवासी छात्र अपने दो साथियों के साथ आ धमका और नरेंद्र की पिटाई शुरू कर दी। नरेंद्र जब हमलावरों से बचकर भागा तो उस पर फायर कर दिया गया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। शोरगुल होने पर आसपास के लोग आ गए तो हमलावर भाग गए। नरेंद्र ने दोपहर के समय अपने साथियों के साथ बारादरी थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed