{"_id":"57699c0f4f1c1bb50ab48a46","slug":"bds-will-be-recorded-on-the-student-s-friend-sue-blackmailer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीएस छात्रा के ब्लैकमेलर दोस्त पर दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीडीएस छात्रा के ब्लैकमेलर दोस्त पर दर्ज होगा मुकदमा
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारादरी इलाके की मेडिकल छात्रा को बेहोश करके उसके अश्लील फोटो खींचकर फेसबुक पर डालने की धमकी देने वाले सहपाठी के खिलाफ डीआईजी आशुतोष कुमार ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पिछले साल बीडीएस की पढ़ाई करने वाली छात्रा को शाहजहांपुर में रहने वाले सहपाठी ने शादी न करने पर आत्महत्या करने की धमकी देकर पिछले साल ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। 14 जून को पिता ने डीआईजी से मिलकर बताया कि पांच जून 2015 को छात्र ने उनकी बेटी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और बेहोश होने पर अश्लील फोटो खींच ली। अश्लील फोटो के सहारे वह उनकी बेटी पर जबरन शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। शादी से इनकार करने पर उसने बेहोशी की हालत में खींचे गए अश्लील फोटो फेसबुक पर डालने की धमकी दी। 20 मई को आरोपी छात्र की इतनी हिम्मत हो गई कि वह सीडी, पेन ड्राइव और चिप उनकी गैलरी में डाल आया। इनमें अश्लील फोटो थीं। पीड़ित परिवार मंगलवार को डीआईजी से मिला। डीआईजी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन